गुड़ चना युक्त प्याऊ का समापन : संचालित गुड़ चना युक्त प्याऊ का समापन शिक्षक सन्दर्भ समूह के मुख्य आतिथ्य एवं शहर के वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में
Aditi News Team
Sun, Jul 5, 2026
गुड़ चना युक्त प्याऊ का समापन
गाडरबारा। रविवार को समाजसेवी मुकेश बसेड़िया द्वारा विगत दो माह 17 दिन से संचालित गुड़ चना युक्त प्याऊ का समापन शिक्षक सन्दर्भ समूह के मुख्य आतिथ्य एवं शहर के वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में राहगीरो को मीठा शरबत पिलाकर किया गया । कार्यक्रम में सर्व प्रथम वैदिक परंपरा अनुसार आषाढ़ पंचमी पर वरिष्ठ विद्वान पँ भवानी प्रसाद शास्त्री, अरुण तिवारी, चंद्रशेखर पाराशर द्वारा माँ, विजयासन,वरुण देवता का शिक्षक सन्दर्भ समूह के शिक्षकों व शिवकुमार कौरव द्वारा विधिवत पूजन किया गया। कार्यक्रम मे श्री बसेड़िया ने देवीस्वरूप कन्याओ के पैर पखारकर पूजन कर उन्हें शरबत पिलाकर शिक्षण सामग्री भेंट की एवं उपस्थित वृद्ध माता को मच्छरदानी प्रदान कर आशीर्वाद लिया ।उपरोक्त अवसर पर भाजपा नेता अनूप जैन, शिक्षक राजेश गुप्ता, मधुसूदन पटेल, राजेंद्र गुप्ता, राजीव नाहर, सुरेन्द्र पटेल, तुलसीकांत श्रीवास्तव, लिपिक अमित पटैल मूलचंद पटेल, पँ राजेश शर्मा, मोना कहार , तनुश्री बसेड़िया की गरिमामयी उपस्थित रही। अंत मे बसेड़िया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उपरोक्त जल सेवा विगत दो माह से शहर के दो मुख्य स्थानों पर अस्पताल रोड गाडरवारा व लोक सेवा केंद्र में चल रही है ,जिसमे राहगीरो को शीतल जल के साथ गुड़ चना की सुविधा उपलब्ध रहती है क्योकि खाली पेट ठंडा पानी नुकसान दायक होता है और गुड़ चना गर्मी में राहगीरो को राहत प्रदान करता है। ,उपरोक्त सेवा कार्य मे प्रतिष्ठित रेवाश्री बुक्स के संचालक प्रदीप कौरव, रजनीश कौरव, के साथ भारत भूषण तिवारी ,उनके समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहता है।उपरोक्त अनोखी प्याऊ वर्ष 2014 से सतत अनवरत 12 वर्षों से माँ विजयासन व श्री दादाजी की कृपा से संचालित होती है।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)