Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक (सेवानिवृत्त आईएएस) श्री अरूण तिवारी ने आज

जनकल्याण शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर में 5 शातिर चोर गिरोह से 17 चांदी के छत्र, 02 चांदी के आसन, 04 मुकुट सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर सुरक्षा हुई बहाल; NHAI की कार्रवाई पर उठे सवा : 8 माह बाद लगी हिरन नदी हाईवे पुल सड़क की क्षतिग्रस्त रेलिंग।

Aditi News Team

Thu, Nov 13, 2025

रिपोर्टर अनिल जैन

8 माह बाद लगी हिरन नदी हाईवे पुल सड़क की क्षतिग्रस्त रेलिंग।

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर सुरक्षा हुई बहाल; NHAI की कार्रवाई पर उठे सवाल

सिहोरा.... राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 (जबलपुर-सिहोरा हाईवे फोरलेन सड़क मार्ग) पर स्थित हिरन नदी के पुल के पास क्षतिग्रस्त हुई रेलिंग को आखिरकार आठ महीने बाद बदल दिया गया है। घाट सिमरिया के पास बने इस पुल के आरंभ में लगी लोहे की मजबूत रेलिंग अप्रैल 2025 में एक वाहन की टक्कर से लगभग 25 फुट तक टूट गई थी।

*अप्रैल से नवंबर: 8 माह तक बना रहा जोखिम...

सुरक्षा के लिए लगाई गई यह रेलिंग राहगीरों, वाहन चालकों और मवेशियों को सड़क किनारे स्थित गहरी खाई में गिरने से रोकने का मुख्य साधन थी। रेलिंग क्षतिग्रस्त होने के बाद, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा इसकी मरम्मत में लंबा समय लिया गया। इस दौरान, विभाग केवल सीमेंटेड पत्थर रखकर और उन पर रेडियम लगाकर काम चला रहा था। बीच में रस्सियाँ भी बाँधी गई थीं, जो आवागमन की दृष्टि से अत्यंत जोखिमपूर्ण बनी हुई थी।

*देर आए दुरुस्त आए: नवंबर में सुधरे हालात...

लंबी देरी के बाद, आखिरकार नवंबर माह में NHAI के अधिकारियों ने इस पर ध्यान दिया और नई मजबूत रेलिंग स्थापित की गई है। इस कार्रवाई पर बुद्धिजीवियों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कार्य भले ही देर से हुआ हो, लेकिन 'देर आए दुरुस्त आए' की कहावत को चरितार्थ करता है।

*बढ़ी वाहन चालकों की सुविधा और सुरक्षा...

स्थानीय लोगों और बुद्धिजीवियों ने इस सुधार पर संतोष व्यक्त किया है। नई रेलिंग लग जाने से अब वाहन चालक, दोपहिया वाहन चालक, और विद्यार्थी सहित अन्य सभी लोग अपने वाहनों को सुगमता पूर्वक और सुरक्षित तरीके से ले जा सकेंगे। यह सड़क सुरक्षा की दिशा में एक आवश्यक कदम है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर सुरक्षा हुई बहाल; NHAI की कार्रवाई पर उठे सवाल

जरूरी खबरें