Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

पर्चा तो एक बहाना है,असली उद्देश्य तो गोमाता को राष्ट्रमाता बनाना है, : बेटी तो साक्षात् लक्ष्मी का रूप है - ग्वाल सन्त गोपालानंद सरस्वती

Aditi News Team

Mon, Oct 27, 2025

पर्चा तो एक बहाना है,असली उद्देश्य तो गोमाता को राष्ट्रमाता बनाना है- पूज्य बृज बिहारी सरकार

बेटी तो साक्षात् लक्ष्मी का रूप है - ग्वाल सन्त गोपालानंद सरस्वती

बडौद ,आगर/27 अक्टूबर, बड़ौद जनपद क्षेत्र में स्थित श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी में चल रहें एकादश दिवसीय गो नवरात्रि महोत्सव के सप्तम दिवस एवं भव्य श्री गो कृपा कथा के षष्ठम दिवस पर श्रोताओं को संबोधित करते हुए 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता एवं श्री गोपाल परिवार संघ के संस्थापक ग्वाल सन्त पूज्य स्वामी गोपालानन्द सरस्वती जी महाराज ने बताया कि अपने जीवन का अधिकतम समय गोमाता की सेवा में लगाएं ताकि इहलोक के साथ साथ अपना परलोक भी सुधर जाएं क्योंकि गायमाता मानव के कल्याण के लिए ही धरती पर अवतरित हुई है ।

स्वामीजी ने भगवत के अर्थ के बारे में बताते हुए कहा कि भागवत का अर्थ ही भक्त होता है अर्थात भागवत भक्तों की कथा है ।

स्वामीजी ने बताया कि आजकल सनातन समाज बेटे बेटियों में भेदभाव भेदभाव कर रहा है अर्थात बेटे के जन्म पर तो खुशियां मनाई जाती हैं और बेटी के पैदा होने पर मातम यानि बेटे के पैदा होने पर थाली बजाई जाती है और बेटी के पैदा होने पर सूपड़ा यानि बेटी के पैदा होने पर जो सूपड़ा बजाता है उसका भी एक दिन सूपड़ा साफ हो जाता है ,जबकि बेटी तो साक्षात् लक्ष्मी का रूप होती है ,इसलिए लक्ष्मी के घर आने पर खुशी मनाना चाहिए न कि मातम ।

गो नवरात्रि महामहोत्सव के सप्तम दिवस पर पूज्य बृज बिहारी सरकार अनिकेत कृष्ण जी महाराज का दिव्य दरबार में महाराज ने बताया कि पर्चा तो एक बहाना है,असली उद्देश्य तो गोमाता को राष्ट्रमाता बनाना है क्योंकि देवताओं की देवता कही जाने वाली गोमाता आज दर दर की ठोकरें खा रही है ,इसलिए वर्तमान समय में सबसे बड़ी आवश्यकता गोमाता को सुरक्षा,सेवा एवं सम्मान मिले इसके लिए समाज को संगठित होकर संयुक्त रूप से भगवती गोमाता को सम्मान दिलाने के लिए आगे आना होगा और पुण्य भूमि भारत में गो हत्या का प्रयत्न करने वाले को फांसी की सजा होनी हो ऐसा भारत सरकार को कानून बनाना चाहिए ।

दिव्य दरबार में महाराज जी ने अनेक पुरुषों एवं माताओं की समस्याओं का समाधान पर्चा निकाल कर किया ।

गौरतलब है कि पूज्य बृज बिहारी सरकार बाबा बागेश्वर धाम के महाराज जी की तरह ही दिव्य दरबार में भगवान हनुमान जी महाराज की साक्षी में दिव्य दरबार लगाते है और श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला में चल रहें गो नवरात्रि महामहोत्सव में पूज्य बृज बिहारी सरकार अनिकेत कृष्ण जी महाराज का 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2025 तक प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक दिव्य महा दरबार लगेगा ।

गो नवरात्रि के सप्तम दिवस पर कथा यजमान गोकुल सिंह पंवार ठिकाना खरड़िया मानपुर ने परिवार सहित भगवती गोमाता की पूजन एवं आरती की साथ ही आज का गो व्रती भोजन प्रसादी भंडारा ग्राम माल्या की और से रहा समिति के कार्यकर्ताओं यजमान परिवार का बहुमान किया साथ ही आज के मुख्य अतिथि के रूप में मालवा प्रान्त के धर्म जागरण प्रान्त समन्वयक डॉक्टर रामप्रसाद पाण्डे अपने परिवार के सहित,पंडित महेश शर्मा महू(सारंगपुर),धीर सिंह युवा नेता ,श्याम सिंह मंडल अध्यक्ष,कृपाल सिंह सरपंच आदि अतिथियों का समिति के कार्यकर्ताओं ने बहुमान किया ।

गो कृपा कथा के षष्ठम दिवस पर ग्राम माल्या एवं बरगड़ी ग्राम के समस्त ग्राम वादियों की और से सैंकड़ों मातृशक्ति,युवा एवं बुजुर्गो ने भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई और अन्त में सभी गो प्रेमियों ने यज्ञ शाला की परिक्रमा कर गो व्रती महाप्रसादी ग्रहण की ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पर्चा तो एक बहाना है,असली उद्देश्य तो गोमाता को राष्ट्रमाता बनाना है- पूज्य बृज बिहारी सरकार

बेटी तो साक्षात् लक्ष्मी का रूप है - ग्वाल सन्त गोपालानंद सरस्वती

जरूरी खबरें