Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

सोनम वांगचुक जो पिछले 20 दिनों से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर थे, : दिल्ली पुलिस उठाकर उन्हें अस्पताल ले गई है,डीसीपी नई दिल्ली सचिन शर्मा ने बताया

Aditi News Team

Sat, Jul 18, 2026

दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को धरना स्थल से उठाकर अस्पताल ले गई,

वो पिछले 20 दिनों से जंतर-मंतर में भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे,

डीसीपी नई दिल्ली ने ट्वीट किया, "माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार और सोनम वांगचुक की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के कारण विशेषज्ञों की सलाह पर, उन्हें आवश्यक चिकित्सा देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है... हम जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक स्थान खाली करने का अनुरोध करते हैं।"

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली के जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले जाए जाने पर, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके कहा कि, "हाई कोर्ट का आदेश था कि उनकी सेहत पर नज़र रखी जाए; डॉक्टरों ने कभी नहीं कहा कि उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करने की ज़रूरत है। शाम को सोनम सर ने खुद बयान दिया कि उन्हें अभी अस्पताल में भर्ती होने की ज़रूरत नहीं है। इसलिए पुलिस जानबूझकर हाई कोर्ट के आदेश को गलत तरीके से पेश कर रही है... मैं खुद भूख हड़ताल पर हूँ।"

नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा बाताया कि, "माननीय हाई कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए, और स्वास्थ्य की स्थिति व मेडिकल सलाह के आधार पर, श्री सोनम वांगचुक को ज़रूरी मेडिकल इलाज के लिए यहाँ से एक उपयुक्त सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है और वे अभी मेडिकल निगरानी में हैं।

Tags :

बड़ी खबर

ब्रेकिंग न्यूज

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कॉकरोच जनता पार्टी

सोनम वांगचुक

DCP सचिन शर्मा दिल्ली पुलिस

जरूरी खबरें