Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

गाडरवारा की रेलवे ठेकेदार पर सामाजिक कार्यकर्ता भारत कौरव ने लगाए आरोप : पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बकाया भुगतान दिलाने एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की

Aditi News Team

Fri, Jun 26, 2026

गाडरवारा की रेलवे ठेकेदार पर सामाजिक कार्यकर्ता भारत कौरव ने लगाए आरोप

गाडरवारा। ग्राम कैकरा निवासी एवं स्वयं को समाजसेवी बताने वाले भरत उर्फ भीमा कौरव ने पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को शिकायत सौंपकर रेलवे पिचिंग कार्य से जुड़े ठेकेदार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायत में भरत कौरव का आरोप है कि शक्कर नदी स्थित रेलवे पुल पर चल रहे पिचिंग कार्य के दौरान गुणवत्ता संबंधी अनियमितताएं की गईं। उनका कहना है कि कार्य में उपयोग के लिए पुल के समीप से मिट्टी की खुदाई की गई, जिससे भविष्य में रेलवे संरचना को नुकसान पहुंचने की आशंका हो सकती है। साथ ही शासकीय, रेलवे एवं निजी भूमि से बिना अनुमति मिट्टी खनन तथा किसानों की भूमि को नुकसान पहुंचाने के आरोप भी लगाए गए हैं।

आवेदक के अनुसार उन्होंने उक्त मामलों की शिकायत संबंधित अधिकारियों एवं मीडिया के माध्यम से की थी। इसके बाद ठेकेदार द्वारा उनके लगभग दो माह से अधिक समय के कार्य का भुगतान रोक दिए जाने का आरोप लगाया गया है।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि 22 जून 2026 को फोन पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई, जिसकी रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित होने का दावा किया गया है। इसके अलावा उनके विरुद्ध थाना गाडरवारा में झूठी शिकायत दर्ज कराए जाने का आरोप भी लगाया गया है।

भरत कौरव ने यह भी कहा है कि कार्यस्थल पर कर्मचारियों के भोजन की व्यवस्था उन्होंने कराई थी, जिसका भुगतान भी अभी तक नहीं किया गया है। उनका कहना है कि भुगतान न मिलने से आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है तथा धमकियों के कारण परिवार भयभीत है।

आवेदक ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बकाया भुगतान दिलाने एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले में संबंधित ठेकेदार या अन्य पक्ष का बयान प्राप्त नहीं हो सका है। जांच के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना नरसिंहपुर

जरूरी खबरें