Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

चिरहकला पंचायत में सफाई व्यवस्था की खुली पोल, : लाखों के भुगतान के बावजूद गांव में गंदगी का अंबार,

Aditi News Team

Sun, Jun 14, 2026

चिरहकला पंचायत में सफाई व्यवस्था की खुली पोल,

लाखों के भुगतान के बावजूद गांव में गंदगी का अंबार,

साईंखेड़ा (नरसिंहपुर)। जनपद पंचायत साईंखेड़ा की ग्राम पंचायत चिरहकला में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत द्वारा सफाई कार्यों के नाम पर लाखों रुपये के बिल निकाले गए, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग दिखाई दे रही है।

मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने पर गांव की गलियों और नालियों में गंदगी का अंबार देखने को मिला। कई स्थानों पर नालियां कचरे से भरी हुई मिलीं, जिससे दुर्गंध और संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने के कारण स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है।

खास बात यह रही कि निरीक्षण के दौरान सरपंच पति भी मौके पर मौजूद रहे और उनके सामने ही गांव की वास्तविक स्थिति कैमरे में रिकॉर्ड की गई। रिकॉर्डिंग में साफ दिखाई दे रहा है कि सफाई व्यवस्था के दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर है।

ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि जब पंचायत द्वारा सफाई मद में लाखों रुपये खर्च किए जाने का दावा किया जा रहा है, तो फिर गांव में इतनी गंदगी क्यों फैली हुई है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

चिरह कला सरपंच एवं सचिव

जरूरी खबरें