Wednesday 11th of November 2026

ब्रेकिंग

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

समृद्धि यज्ञ में किया 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन

धार्मिक नगरी में खुलेआम सट्टा, 1 के 80 का खेल जोरो पर : बरमान में कथित सट्टा कारोबार की चर्चा तेज, आखिर कब होगी कार्रवाई

Aditi News Team

Wed, Nov 11, 2026

बरमान में कथित सट्टा कारोबार की चर्चा तेज, आखिर कब होगी कार्रवाई

धार्मिक नगरी में खुलेआम सट्टा संचालित होने की खबर

नरसिंहपुर।बरमान क्षेत्र में कथित सट्टा कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्थानीय स्तर पर हो रही चर्चाओं और मिल रही सूचनाओं के अनुसार बरमान के झीलां मोहल्ला, रेंज ऑफिस के सामने स्थित किराना दुकान, पुराना कॉलेज एवं चावरपाठा टोरिया क्षेत्र में सट्टा गतिविधियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं बरमान स्थित नीलकंठ होटल भी चर्चाओं में बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में दो लोगों के नाम कथित सट्टा गतिविधियों को लेकर चर्चा में हैं।

धार्मिक नगरी बरमान में यदि इस तरह की अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं, तो यह निश्चित रूप से चिंता का विषय है। सवाल यह है कि क्या स्थानीय पुलिस को इन गतिविधियों की जानकारी नहीं है, या फिर कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है?

अब देखना होगा कि पुलिस अधीक्षक महोदय बरमान क्षेत्र में चल रही कथित सट्टा गतिविधियों की निष्पक्ष जांच करवाकर संबंधित लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश देते हैं या नहीं।

Tags :

जरूरी खबरें