Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण करने वालों पर कार्रवाई की जाए- कलेक्टर : कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

Aditi News Team

Mon, Jun 15, 2026

अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण करने वालों पर कार्रवाई की जाए- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में खनिज विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा, वन मंडलाधिकारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी और परिवहन अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि वन, राजस्व एवं पुलिस विभाग मिलकर जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण करने वालों पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि खनिज निरीक्षक अपने- अपने क्षेत्रों का भ्रमण करें और खनिज स्थलों पर निगरानी रखें। यह सुनिश्चित करें कि जिले में अवैध रेत खदानें संचालित न हो, इस पर भी नियंत्रण रखें। उन्होंने कल्याणपुर-चीचली क्षेत्र और नर्मदा नदी में मशीनों से रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने निर्देश दिए कि अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई हेतु पुलिस की मदद ली जाए। जिले में रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन न हो।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें