Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

भेट पाकर खुशी से नम हुई पीड़तों की आँखें. : मोहतरा एवं बंधा गांव के अग्नि पीड़ित किसानों को दीपावली का उपहार वितरित

Aditi News Team

Sun, Oct 19, 2025

रिपोर्टर अनिल जैन

मोहतरा एवं बंधा गांव के अग्नि पीड़ित किसानों को दीपावली का उपहार वितरित

भेट पाकर खुशी से नम हुई पीड़तों की आँखें.

भारत कृषक समाज, किसान सेवा सेना एवं फार्मर्स ग्रुप्स के सदस्यो के सहयोग से सिहोरा तहसील के गांव मोहतरा एवं बंधा में 105 पीड़ित कृषक भाई बहिनों को साड़ियाँ, मिठाई, दिये व सहयोग राशि उपहार स्वरुप भेंट की गई। भेंट पाकर पीड़ितों की आँखें भर गईं । उन्हे लगा जैसे उनका कोई अपना आकर उन्हें सहारा दे गया।

ज्ञात हो की विगत अप्रेल माह मे इन दोनो गांव की लगभग 150 एकड़ में लगी गेहूँ की फसल जल कर खाक हो गई थी विशेष बात यह थी जिन किसानो के पास जितनी जमीन थी वह पूरी की पूरी जल गई थी, उनके सामने अपने जीवन यापन की समस्या खड़ी हो गई थी। घटना के 7 माह बीत गये अभी तक न तो शासन प्रशासन ने कोई राहत दी और न ही जनप्रतिनिधि उनके सहयोग के लिए आगे आये। उनकी इस दुख की घड़ी में किसान आगे आये व उन्होने अनाज व राशि एकत्रित कर उनकी तात्कालिक मदद का बीड़ा उठाया था । उस समय पीड़ित भाई बहिनों को दिलासा दिलाया गया था की उनके दीपावली के त्यौहार पर भी हम उनके साथ खड़े होंगे। ...

मोहतरा में काशी पटेल एवं बंधा में मुकेश सिंह गौर के निवास में एकत्रित पीड़तो को दीवाली उपहार वितरण के इस अवसर के के अग्रवाल, रूपेंद्र पटेल, सुभाष चंद्रा, प्रमोद मरवाहा, रामगोपाल पटेल, रामकिशन पटेल, अनिल चिले, सुशील जैन, जितेंद्र देसी, सुरेश कुर्मी, महेन्द्र कुर्मी, अशोक पटेल, मुकेश पटेल, खड़ग सिंह, शैलेश पटेल, बृजेश पाल, राजू गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Tags :

सिहोरा

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें