Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

भोपाल - बिना लाइसेंस चल रहे क्लीनिक को किया बंद : निरीक्षण के दौरान नदारद मिला चिकित्सक

Aditi News Team

Thu, Oct 2, 2025

भोपाल - बिना लाइसेंस चल रहे क्लीनिक को किया बंद - निरीक्षण के दौरान नदारद मिला चिकित्सक

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल कार्यालय द्वारा निजी अस्पतालों और क्लिनिक्स की जांच निरंतर की जा रही है। मंगलवार को भोपाल के जहांगीराबाद क्षेत्र में चल रहे अलशिफा क्लीनिक को बिना पंजीयन संचालित करने पर बंद करवाया गया है। क्लीनिक पर डॉ.आर डब्ल्यू बक्शी, एमडी मेडिसिन का बोर्ड प्रदर्शित पाया गया।

निरीक्षण के समय दोपहर 2.00 बजे क्लीनिक में अकरम खान नामक युवक उपस्थित मिला। उन्होंने बताया कि डॉ. बक्शी नियमित रूप से क्लीनिक में नहीं आते हैं। निरीक्षण दल को क्लीनिक में एलोपैथिक दवाइयां, ड्रिप सेट, सिरिंज, इंजेक्शन वायल भी मिले। क्लीनिक का पंजीयन एवं लाइसेंस मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में नहीं होने पर निरीक्षण टीम द्वारा क्लीनिक बंद रखने की चेतावनी दी गई है। पुलिस विभाग, ड्रग कंट्रोलर एवं प्रशासन को भी सूचना दी जा रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ.मनीष शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जिले में अलग-अलग स्थानों पर चिकित्सा व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों की डिग्री, चिकित्सा पद्धति, काउंसिल का पंजीयन, मप्र उपचार्यगृह एवं रूज़ोपचार संबंधी स्थापना अधिनियम, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम, गुमास्ता लाइसेंस की जांच की जा रही है। इन क्लिनिक्स पर विभाग की टीम नजर रख र

ही है।

Tags :

बड़ी खबर

निरीक्षण के दौरान नदारद मिला चिकित्सक

भोपाल कार्यवाही

जरूरी खबरें