Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

झांझनखेड़ा के शासकीय प्राथमिक शाला इंदिरा आवास टोला में : झांझनखेड़ा में चिकित्सक ने बच्चों को दिये गर्म कपड़े

Aditi News Team

Sun, Nov 30, 2025

झांझनखेड़ा में चिकित्सक ने बच्चों को दिये गर्म कपड़े

गाडरवारा। गत दिवस ग्राम झांझनखेड़ा के शासकीय प्राथमिक शाला इंदिरा आवास टोला में डॉ नीरज गुप्ता द्वारा दादा स्व श्री बालमुकुंद गुप्ता एवं पिता स्व श्री राकेश गुप्ता की स्मृति में शाला में दर्ज 29 बच्चों को गर्म कपडो का वितरण किया गया। उन्होने बच्चों को स्वेटर, टोपे एवं मोजे प्रदान किये। इस अवसर पर डॉ गुप्ता ने बताया कि बच्चों को पढ़ाई एवं स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गर्म वस्त्र प्रदान किये गये है। इस दौरान उपस्थित बीआरसी संदीप स्थापक ने कहा कि इस प्रकार के कार्यों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। इस मौक़े पर प्रधानपाठक ब्रजेश कौरव,शिक्षक अखिलेश शर्मा एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे ।

Tags :

गाडरवारा

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें