Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

प्रभारी तहसीलदार गोटेगांव नीरज तखरया 15 दिन के अवकाश पर, राजेश पटवा को सौंपा प्रभार

पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बकाया भुगतान दिलाने एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की

लगभग 02 लाख 75 हजार रुपए कीमती 27.50 ग्राम स्मैक जप्त,

रिंगस (राजस्थान) के बाद गाडरवारा के झांझनखेड़ा में भी बरस रही 'हारे के सहारे' की कृपा

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय एवं अनिल मिश्रा ने दिया स्तीफा

सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में होगा डॉ. राजकुमार आचार्य का अभिनंदन : महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिवार द्वारा शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित विद्वान, शिक्षाविद एवं प्रशासक डॉ. राजकुमार

Aditi News Team

Fri, Jun 26, 2026

रिपोर्टर भागीरथ तिवारी

सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में होगा डॉ. राजकुमार आचार्य का अभिनंदन

करेली। आदर्श शिक्षण समिति द्वारा संचालित महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिवार द्वारा शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित विद्वान, शिक्षाविद एवं प्रशासक डॉ. राजकुमार आचार्य के सम्मान में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन 27 जून 2026, शनिवार को दोपहर 12 बजे महाविद्यालय के इचरज बाई सभागार में किया जाएगा।

डॉ. आचार्य ने अपने दीर्घ एवं प्रेरणादायी शैक्षणिक जीवन में शिक्षा, संस्कार और समर्पण की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत की है। वे महात्मा गांधी महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलगुरु तथा जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु के रूप में अपनी विशिष्ट सेवाएँ दे चुके हैं। उनके ज्ञान, कर्मनिष्ठा, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण ने उन्हें शिक्षा जगत में विशेष पहचान दिलाई है।

अपने शैक्षणिक जीवन में डॉ. आचार्य ने मध्यप्रदेश शासन के दो शोध परियोजनाओं का सफल संचालन किया है। उनके द्वारा 27 पुस्तकें एवं 30 शोध पत्र प्रकाशित किए गए हैं, जबकि 3 अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रों का वाचन भी किया गया है। उनके निर्देशन में 8 शोधार्थियों ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त उन्होंने लगभग 150 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सेमिनारों में सक्रिय सहभागिता की है।

शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें विभिन्न संस्थाओं द्वारा उत्कृष्ट समाजसेवा सम्मान, जागृति सम्मान, मध्यप्रदेश गौरव सम्मान सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत किया जा चुका है। साथ ही मध्यप्रदेश शासन द्वारा उन्हें सर्वश्रेष्ठ जिला संघटक अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विजयदत्त श्रीधर, संस्थापक, माधवराव सप्रे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान, भोपाल, उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदर्श शिक्षण समिति के अध्यक्ष मधुसूदन पालीवाल करेंगे।

महाविद्यालय परिवार ने बताया कि डॉ. आचार्य के शिक्षा एवं प्रशासनिक क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान, विद्यार्थियों एवं सहकर्मियों के जीवन पर पड़े सकारात्मक प्रभाव तथा उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से इस सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

डॉ. राजकुमार आचार्य

जरूरी खबरें