Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

आशीष राय कलचुरी कलार समाज के पुनः युवा जिलाध्यक्ष बने : समाज ने सफल कार्यकुशलता के चलते पुनः सौपी युवा नेतृत्व की जिम्मेदारी

Aditi News Team

Sun, Nov 2, 2025

कलचुरी कलार समाज के पुनः युवा जिलाध्यक्ष बने आशीष राय।

समाज ने सफल कार्यकुशलता के चलते पुनः सौपी युवा नेतृत्व की जिम्मेदारी।

नरसिंहपुर। गत दिवस जिला कलचुरी कलार समाज की बैठक श्रीधाम के नेता जी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में सम्पन्न हुई। जिसमे सामाजिक हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जिलाध्यक्ष पंकज चौकसे के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद प्रथम बैठक का सफल संचालन जिला संयोजक किशोर राय द्वारा करते हुए समाज के आराध्य भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी के चित्र पर पूजन अर्चना कर बैठक प्रारंभ की गई।

जिसमें भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय एवं प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पधारे स्वजातीय अतिथि की उपस्थिति में भगवान सहस्त्रबाहु की जन्मोत्सव पर विशेष परिचर्चा की गई। साथ ही जिसमे जिला कार्यकारणी का विस्तार करते हुए जिला युवा इकाई के गठन का प्रस्ताव रखा गया। जिसमें युवा इकाई जिलाध्यक्ष के लिए गाडरवारा के सक्रिय समाजसेवी, युवाओं में लोकप्रिय, श्री साई श्रद्धा सेवा समिति के संयोजक, साहित्कार, लेखक एवं जनसरोकारी पत्रकार आशीष राय को पुनः जिले के युवाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसका समर्थन करते हुए जिला संयोजक किशोर

राय ने माला पहनाकर कर आशीर्वाद प्रदान किया। जिसपर पूरा सदन तालियों से अभिवादन कर अपनी हर्षित सहमति प्रदान करता दिखाई दिया।

इस अवसर पर जिले उपस्थित समस्त सामजिक बंधुओं ने माला एवं मिठाई खिलाकर आशीष राय का अभिनंदन किया। साथ ही शुभचिंतको ने उन्हे बधाई प्रेषित।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

आशीष राय युवा कल्चुरी समाज के अध्यक्ष बने

नरसिंहपुर कल्चुरी समाज

जरूरी खबरें