Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मिष्ठान आदि दुकानों का किया निरीक्षण : निरीक्षण के दौरान दूध, दही, पनीर, टोस्ट, हल्दी पाउडर आदि खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहीत किए

Aditi News Team

Sat, Jun 13, 2026

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किराना दुकानों, दूध डेयरी एवं मिष्ठान दुकानों का निरीक्षण किया

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशों के परिपालन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती सारिका दुबे व श्रीमती कविता राठौर ने गाडरवारा, करेली एवं नरसिंहपुर में किराना दुकानों, दूध डेयरी और मिष्ठान दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दूध, दही, पनीर, टोस्ट, हल्दी पाउडर आदि खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहीत किए गए। झिरना रोड नरसिंहपुर स्थित नितिन किराना में अवसान तिथि पश्चात विक्रय के लिए रखे पाए जाने पर CAMPA Cola Carbonated Water 500 एमएल की 14 बॉटल्स मौके पर विनष्टीकरण किया गया। हल्दीराम मिक्चर एवं हल्दीराम आलू भुजिया के 22 पैकेट्स का भी विनष्टीकरण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने समस्त खाद्य विक्रेताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों का विक्रय करने के निर्देश दिए। विक्रेताओं को हिदायत दी गई कि नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की जावेगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती सारिका दुबे

श्रीमती कविता राठौर गाडरवारा,

जरूरी खबरें