Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

नरसिंहपुर पुलिस ने जुआ खेलते हुए 11 जुआड़ीयों को गिरफ्त में लिया : कार्यवाही के दौरान लगभग ₹120000 नकद, ताश के पत्ते एवं अन्य जुआ सामग्री जप्त की गई

Aditi News Team

Sat, Mar 21, 2026

नरसिंहपुर पुलिस की जुआड़ियों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही।

• जुआ खेलते हुए 11 जुआड़ी पुलिस की गिरफ्त में आए।

• कार्यवाही के दौरान लगभग ₹120000 नकद, ताश के पत्ते एवं अन्य जुआ सामग्री जप्त की गई।

जिले में जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखना, आपराधिक प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक सशक्त करना है।

इसी क्रम में विगत दिवस थाना स्टेशनगंज अंतर्गत एक विश्वस्त मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि सिंधी कॉलोनी क्षेत्र अंतर्गत रोड पर कुछ लोग जुआ खेल रहे है। सूचना पर तत्काल संज्ञान तेले हुए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी, नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम द्वारा प्रभावी घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप 11 जुआडियों को गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयी है।

आरोपियों के नाम : दीपक बाधवानी, जयकुमार वाधवानी, सुमित कुमार माखीजा, कोमल प्रसाद चौधरी, विक्की उर्फ बियेक मोटबानी, रमेश कुमार कुकरेजा, अजय वाधवानी, किशन मोटवानी, कपिल धनवानी, जितेन्द्र साधवानी, हरीश माखीजा सभी निवासी नरसिंहपुर।

जप्ती : कार्यवाही के दौरान लगभग ₹120000 नकद, ताश के पत्ते एवं अन्य जुआ सामग्री जप्त की गई।

वैधानिक कार्यवाही : सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

कार्यवाही में मुख्य भूमिका : उक्त कार्यवाही में उनि मनीष मरावी, प्रधान आरक्षक आशीष मिश्रा, आरक्षक संजय पांडे, रोहित चंपुरिया, महेन्द्र ठाकुर, रंजीत की मुख्य भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें