Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

गाडरवारा में EOW का रिटायर्ड नगरपालिका कर्मचारी के घर पर छापा : आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर की टीम का छापा

Aditi News Team

Fri, Jul 3, 2026

गाडरवारा में EOW का रिटायर्ड नगरपालिका कर्मचारी के घर छापा

गाडरवारा। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने शुक्रवार को गाडरवारा नगर पालिका के सेवानिवृत्त सहायक राजस्व निरीक्षक योगेंद्र ढिमोले के निवास पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान करीब 15 से 20 अधिकारियों की टीम ने मकान और दस्तावेजों की गहन जांच की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जांच में गाडरवारा स्थित दो मंजिला मकान, लखनादौन में एक आलीशान मकान एवं एक प्लॉट, कृषि भूमि, बेटे के नाम से दुकान, थार वाहन, तीन मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर-ट्रॉली, सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी होने की जानकारी सामने आई है। इन सभी संपत्तियों का सत्यापन और मूल्यांकन EOW द्वारा किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि योगेंद्र ढिमोले पूर्व में लखनादौन नगर पालिका में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) के पद पर भी पदस्थ रह चुके हैं।

फिलहाल EOW की कार्रवाई जारी है। दस्तावेजों की जांच पूरी होने और आधिकारिक रिपोर्ट आने के बाद ही आय से अधिक संपत्ति के मामले में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

Tags :

EOW जबलपुर

WOW जबलपुर

जरूरी खबरें