Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

जिला अध्यक्ष के नगर प्रथम आगमन पर स्थानीय कांग्रेसियों ने किया स्वागत : कांग्रेसियों में जोश

ashish sahu

Wed, Sep 24, 2025

कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक के प्रथम नगर आगमन पर स्थानीय कांग्रेसीजनो ने गर्मजोशी के साथ किया भव्य स्वागत पुष्प वर्षा कर किया अभिनंदन समूचे नगर में निकाली गई भव्य वाहन रैली

बड़े लंबे समय बाद कांग्रेस का जिले की महिला शक्ति के साथ गोटेगांव की धरा पर शक्ति प्रदर्शन

गोटेगांव- नरसिंहपुर नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल के प्रथम नगर आगमन पर गोटेगांव नगर में बुधवार को भव्य स्वागत समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस खास अवसर पर कांग्रेसजनों एवं नगरवासियों में गज़ब का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजेश्री देव ठाकुर बाबा मंदिर से हुई, जहाँ भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस, युवा मोर्चा, यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई के सदस्य एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया स्वागत के इस क्रम में , बैंड-बाजे एवं गगनभेदी नारों के साथ जिलाध्यक्ष श्रीमती पटेल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत के उपरांत समूचे नगर में एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई विभिन्न स्वागत स्थलों से होकर गुज़री। नगर के हर प्रमुख चौराहे और स्थान पर स्वागत द्वार बनाए गए थे, जहाँ स्थानीय नागरिकों ने पुष्पमालाओं से महिला शक्ति का अभिनंदन किया। नगरवासियों ने पूरे जोश और उल्लास के साथ इस रैली में भाग लिया।

रैली के उपरांत श्रीधाम मैरिज हॉल में भव्य स्वागत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं यूथ युवा कांग्रेस द्वारा की गई। सम्मेलन में वक्ताओं ने श्रीमती सुनीता पटेल के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि महिला शक्ति का सशक्त नेतृत्व क्षमता और समर्पण से कांग्रेस को नई दिशा एवं ऊर्जा मिलेगी, कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। सम्मेलन के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

Tags :

नरसिंहपुर,गोटेगांव,करेली,गाडरवारा

जरूरी खबरें