Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का उदयपुरा में हुआ जोरदार स्वागत : कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

Aditi News Team

Wed, Oct 8, 2025

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का उदयपुरा में हुआ जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

अदिति न्यूज़ उदयपुरा प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का आज उदयपुरा टोल प्लाज़ा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के अनुसार, डॉ. मिश्रा आज प्रदेश सरकार के मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के निवास स्थान पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे, जहां से लौटते समय वे भोपाल जा रहे थे।

जैसे ही उनकी गाड़ी उदयपुरा टोल प्लाज़ा के पास पहुंची, पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी करते हुए उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं और जयकारों के साथ अपने नेता के प्रति सम्मान और उत्साह जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी लिया।

स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा न केवल पार्टी के सशक्त स्तंभ हैं, बल्कि प्रदेश की राजनीति में उनका बड़ा योगदान रहा है। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

गौरतलब है कि डॉ. मिश्रा प्रदेश सरकार में लंबे समय तक गृह मंत्री रहे हैं और संगठन के साथ-साथ प्रशासनिक कुशलता के लिए भी जाने जाते हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे हमेशा पार्टी के अनुशासन, संगठन शक्ति और जनसेवा के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं।

उदयपुरा टोल प्लाज़ा पर हुए स्वागत कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा मंडल पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि नरोत्तम मिश्रा का आगमन उनके लिए गौरव का क्षण है।

Tags :

उदयपुरा

अदिति न्यूज सतीश लमानिया

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का उदयपुरा में हुआ जोरदार स्वागत

जरूरी खबरें