Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

सूत्रों के अनुसार कई किलो सोना और हीरे मोती जो दान पत्र में डाले जाते थे इसका लेखा-जोखा नहीं है

अनियंत्रित बस ने ली मासूम की जान, एक घायल : परिजनों ने किया चक्का जाम, प्रशासन ने समझाइश देकर कराया शांत

Aditi News Team

Fri, Oct 3, 2025

रिपोर्टर आशीष साहू

अनियंत्रित बस ने ली मासूम की जान, एक घायल – परिजनों ने किया चक्का जाम, प्रशासन ने समझाइश देकर कराया शांत

गोटेगांव। समीपस्थ ग्राम श्रीनगर में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार व अनियंत्रित बस घर में घुस गई, जिससे घर के बाहर खेल रही दो मासूम बच्चियां इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में भाग्यश्री मेहरा उम्र 4 वर्ष पिता महेन्द्र कुमार मेहरा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसकी चचेरी बहन मानबी मेहरा उम्र 3 वर्ष पिता रामजी मेहरा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची का उपचार जारी है।

घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। मृतक बच्ची के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलते ही गोटेगांव एसडीएम संघमित्रा गौतम, एसडीओपी मनीष त्रिपाठी, थाना प्रभारी प्रदीप सराफ एवं झोतेश्वर चौकी प्रभारी दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से चर्चा कर समझाइश दी और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम समाप्त हुआ और स्थिति सामान्य हुई।

इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन ने कहा है कि मामले में जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

गोटेगांव

जरूरी खबरें