Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

नरसिंहपुर में 03 साल की मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत : परिजनों ने निजी जगदीश हॉस्पिटल पर गलत इलाज करने के गंभीर आरोप लगाए

Aditi News Team

Sat, Apr 11, 2026

नरसिंहपुर में 03 साल की मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने निजी जगदीश हॉस्पिटल पर गलत इलाज करने के गंभीर आरोप लगाए हैं,बताया जा रहा है कि हालत बिगड़ने पर बच्ची को जबलपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, इस घटना से परिवार में मातम पसरा है, बच्ची के पिता ने मोबाइल पर बताया कि बच्ची को मामूली बुखार था, डॉक्टर ने अस्पताल का बिल बढ़ाने के लिए बच्ची को भर्ती कर बॉटल इंजेक्शन लगाए, इलाज के नाम पर डराते रहे, मेरी तीन साल की मासूम बच्ची को इलाज के नाम पर मार डाला। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है, अगर उक्त मामले की जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच नहीं की जाती तो मासूम बच्ची को न्याय दिलाने के लिए करणी सेना को मैदान में उतरना पड़ेगा,, जिला प्रशासन से निवेदन कि निष्पक्ष जांच कर दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई करवाए।। करवाई न होने की स्थिति में नहीं मासूम बच्ची को न्याय दिलवाने के लिए हल्ला बोल होगा।।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें