राष्ट्रवादी किसान आर्मी संगठन ने सौंपा ज्ञापन : गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान
Aditi News Team
Fri, Nov 13, 2026
किसानों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नरसिंहपुर को सौंपा ज्ञापन
गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन 14/11/2026 से अनिक्षित कालीन की अनुमति प्रदान करने सौंपा ज्ञापन
नरसिंहपुर।प्रतीक शर्मा राष्ट्रवादी किसान आर्मी संगठन (किसान, मजदूर, युवा, मातृशक्ति), नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश) के तत्वावधान में दिनांक 04 नवंबर 2026 को गन्ना किसानों की प्रमुख मांगों, गन्ने का मूल्य ₹600 प्रति किटल निर्धारित करने एवं किसानों को उचित बोनस प्रदान करने के संबंध में विशाल किसान आंदोलन किया गया था।
उक्त आंदोलन के दौरान किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु शुगर मिल मालिकों एवं किसान प्रतिनिधियों के बीच दिनांक 12 नवंबर 2026 को बैठक आयोजित होना प्रस्तावित था, लेकिन शुगर मिल मालिकों के बैठक में उपस्थित नहीं होने के कारण यह बैठक भी विफल रही। परिणामस्वरूप किसानों की मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका।
ऐसी स्थिति में जिले के गन्ना किसानों के हितों एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने हेतु विवश हुए हैं।
इसलिए किसानों ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि किसानों की जायज मांगों के समर्थन में राष्ट्रवादी किसान आर्मी संगठन को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन आयोजित करने की अनुमति प्रदान करने की कूपा करें,ताकि किसान अपनी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचा सकें।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह
नरसिंहपुर एसडीएम