Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

गाडरवारा में गौ सम्मान के तहत गौ संगोष्ठी व अन्नकूट : गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

Aditi News Team

Fri, Nov 13, 2026

गाडरवारा में 14 नवंबर को होगा गौ संगोष्ठी एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गाडरवारा। नगर के श्रीदेव रामजानकी खिरका मंदिर में शनिवार, 14 नवंबर 2026 को अन्नकूट महोत्सव एवं गौ संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संतों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न होगा। आयोजन को लेकर मंदिर समिति एवं गौसेवा से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।

आयोजन के तहत दोपहर बाद शाम 4 बजे से 6 बजे तक गौ संगोष्ठी का आयोजन होगा। इसमें गौ सम्मान, गौ संरक्षण एवं गौ सेवा के आह्वान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं बैठक आयोजित की जाएगी। संगोष्ठी में राजस्थान से पधार रहे नंद बाबा श्री श्री सनातन जी महाराज का विशेष सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। साथ ही विभिन्न संतों का भी पावन सानिध्य रहेगा।

इसके पश्चात शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक महाआरती एवं अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु भगवान के दर्शन एवं प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

आयोजन के प्रमुख आयोजक श्रीराम एवं गौचरण सेवक महंत बालकदास महाराज ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धार्मिक परंपरा के तहत अन्नकूट भंडारा एवं गौ संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने धर्मप्रेमी नागरिकों, गौसेवकों एवं श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

कार्यक्रम का आयोजन श्रीदेव रामजानकी खिरका मंदिर, गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर में किया जाएगा। आयोजन में महेशशंकर पटेल, बसंत जोशी, संजय शर्मा (महेश), प्रवेश राय सहित अन्य श्रद्धालुओं एवं गौसेवकों का सहयोग रहेगा।

स्थान: श्रीदेव रामजानकी खिरका मंदिर, गाडरवारा।

दिनांक: 14 नवंबर 2026, शनिवार।

Tags :

गौ सम्मान आव्हान अभियान

अदिति न्यूज सतीश लमानिया गाडरवारा

जरूरी खबरें