Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

गाडरवारा कृष्णा वेयर हाउस में बनी गोदाम का ताला तोड़ कर अनाज की चोरी : गाडरवारा पुलिस नही पकड़ पाई अभी तक चोरो को,अनाज चोर सक्रिय,जिम्मेदार पुलिस अधिकारी ध्यान दे

Aditi News Team

Thu, Jun 18, 2026

गाडरवारा कृष्णा वेयर हाउस में बनी गोदाम का ताला तोड़ कर हुई अनाज की चोरी

गाडरवारा। विगत दिनों भटेरा निवासी कृषक राजेश राजपूत ने पुलिस थाना गाडरवारा में शिकायत दर्ज करा कर पुलिस को सूचना दी है कि उनका चिरह कला रोड स्थित कृष्णा वेयर हाउस में रोड साइड बनी गोदाम में बनी दुकानों (शटर)में अनाज रखा हुआ था। जिसमें अज्ञात चोरों द्वारा सटर का ताला तोड़कर उड़द, मसूर एवम चना की चोरी कर ली गई है। पुलिस में शिकायत के बाद अभी तक चोरों का पता न चलना चोरों के हौसलों को बुलंद करने जैसा है।आवेदक किसान राजेश राजपूत ने बताया कि आजकल किसान हर तरफ से परेशान है,अनाज चोरी की पुलिस में शिकायत की है लेकिन चोरों का अभी तक को पता नहीं चला है,पुलिस से चोरों की पतासाजी कर कार्यवाही करने की मांग की है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा एसडीओपी एल.एस. डागुर

थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान

पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना नरसिंहपुर

जरूरी खबरें