Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सेवा कार्यों के लिए 20 लाख रु की घोषणा की,नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व,

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

मध्य प्रदेश किसान सभा तहसील समिति गाडरवारा : गाडरवारा कल दिनांक 3 नवंबर दिन सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपेगी ज्ञापन

Aditi News Team

Sun, Nov 2, 2025

मध्य प्रदेश किसान सभा तहसील समिति गाडरवारा कल दिनांक 3 नवंबर दिन सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपेगी ज्ञापन

पूरे मध्य प्रदेश में अति वर्षा से धन एवं सोयाबीन की फसल खराब हो गई राज्य सरकार द्वारा किसी भी तरह की किसानों के प्रति सर्वे की घोषणा एवं मुआवजे की बात नहीं कर रही है मध्य प्रदेश में किसान आत्महत्या जैसे कदम उठा रहा है नरसिंहपुर जिले में अति वर्षा से धान एवं सोयाबीन की फसल 50% तक खराब हो गई है दूसरी तरफ सरकार पराली जैसे अवशेषों पर ना जलाने जैसे आदेश जारी कर किसानों के ऊपर नमक छिड़क रही है जबकि प्रदेश में कई फैक्ट्री द्वारा लगातार प्रदूषण एवं धुआ उगल रही है किसान से होने वाला प्रदूषण 8% होता है जबकि उद्योगपतियों की फैक्ट्री से प्रदूषण 78% होता है इन पर कभी रोक नहीं लगाई जाती जानबूझकर किसानों को परेशान किया जाता है मध्य प्रदेश किसान सभा निम्न मांग करती है

1 🔴 C 2+50 के आधार पर एम एस पी गारंटी कानून बनाया जाय

2 🔴 पराली न जलाने वाला आदेश वापस लिया जाए एवं पहले किसानों को पराली इकट्ठा करने वाली मशीन उपलब्ध कराई जाय

3 🔴 श्योपुर जिले में अति वर्षा से फसल नष्ट होने से आत्महत्या करने वाले किसान मुकेश मीना को 50 लाख मुआवजा एवं एक परिवार को सरकारी नौकरी दी जाए

4 🔴 अतिवर्षा से सोयाबीन धान सहित अन्य फसलें नष्ट हो गई है तत्काल सर्वेकर मुआवजा दिया जाए

5 🔴 किसानों के सभी कर्ज माफ कर बकाया बिजली बिल माफ किए जाएं

6 🔴 बची हुई धान सोयाबीन पानी लगने से होने वाली F A Q गुणवत्ता में छूट दी जाए सभी किसानों की उपज शुरुआती दिन से खरीदी की जावे

7 🔴 अति वर्षा से किसानों के गोहा में कीचड़ होने से वाहन नहीं निकल रहे हैं सुधार के लिए स्थानीय नदियों से बजरी रेत उठाने की अनुमति दी जाए

8 🔴 जिले में स्मार्ट मीटर पर रोक लगाई जाए एवं बढ़े हुए कृषि पंपों के भार यथावत किए जाएं

इन तमाम मुद्दों को लेकर कल दिन सोमवार को समय 2:00 बजे एसडीएम महोदय गाडरवारा को ज्ञापन सोप जाएगा।

Tags :

मध्य प्रदेश किसान सभा तहसील समिति गाडरवारा

जरूरी खबरें