Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

पुलिस सूत्रों के अनुसार जुआ खेलते पकड़े गए जुआड़ियों के नाम ये रहे : जुए के फड़ पर छापा, 13 जुआडी गिरफ्तार, नगद 73 हजार 520 रूपये, 14 नग मोबाइल, 1 मोटर सायकल एवं 4 स्कूटी जप्त

Aditi News Team

Sun, Oct 19, 2025

जुए के फड़ पर छापा, 13 जुआडी गिरफ्तार,

नगद 73 हजार 520 रूपये, 14 नग मोबाइल, 1 मोटर सायकल एवं 4 स्कूटी जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एम.डी नागोतिया के नेतृत्व में थाना गोरखपुर की टीम द्वारा जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 73 हजार 520 रूपये 14 नग मोबाइल, 5 दुपहिया वाहन जप्त किये गये है।

थाना प्रभारी गोरखपुर श्री नितिन कमल ने बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एम.डी. नागोतिया को आज दिनांक 19-10-25 की रात्रि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि दशमेश द्वार गुरूद्वारा के पास पृथ्वी पाल सिंह के मकान में बड़े स्तर पर जुआ चल रहा है, सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एम.डी. नागोतिया के नेतृत्व में मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देते हुये पृथ्वी पाल सिंह के मकान की घेराबंदी की गई, मकान के प्रथम तल के कमरे का दरवाजा खुला था जिसमें कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते हुऐ अवैध लाभ अर्जित करते मिले, नाम पता पूछने पर सभी जुआड़ियों ने अपने नाम क्रमशः आकाश मल्लाह निवासी दशमेश द्वार गुरूद्धारा के पीछे, अमन पाल निवासी मदन महल, कृष्णा चतुर्वेदी निवासी दशमेश द्वारा गुरूद्वारा के सामने, गोविन्द ठाकुर निवासी मदन महल आमनपुर, जसप्रीत सिंह निवासी सुपर टायर के पास मदन महल, पुनीत सिंह निवासी महानद्दा रोड मदनमहल, रोहित विश्वकर्मा निवासी आमनपुर, करमचंद कोल निवासी सुपर टायर कम्पनी के पास मदनमहल, किसन रैदास निवासी बढ़ई मोहल्ला मदनमहल, सूरज सेठिया निवासी दशमेश द्वार, विक्रांत कौशल निवासी दशमेश द्वार के पास मदनमहल, संजय पटैल निवासी गुप्ता होटल के पास शक्तिनगर, सोनल कुमार दुबे, शक्तिनगर गढ़ा बताये जुआड़ियों के पास एवं फड़ से विभिन्न कम्पनियों के 14 नग मोबाइल, 1 मोटर सायकल तथा 4 स्कूटी तथा नगदी 73 हजार 520 रूपये एवं ताश के पत्तों की 2 गड्डियां कुल कीमती लगभग 6 लाख 95 हजार 520 रूपये जप्त करते हुये जुआड़ियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका- जुआड़ियों को ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक चंद्रशेखर चौबे, प्रधान आरक्षक नीरज सेन, आरक्षक योगेन्द्र, आशीष, राकेश वर्मा, धर्मेन्द्र चीत, वात्सल्य, कैलाश पाल की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जबलपुर पुलिस

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जुआ खेलते जुआड़ी पकड़े गए

जरूरी खबरें