Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक (सेवानिवृत्त आईएएस) श्री अरूण तिवारी ने आज

जनकल्याण शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर में 5 शातिर चोर गिरोह से 17 चांदी के छत्र, 02 चांदी के आसन, 04 मुकुट सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देते हुये 5 जुआडियों को पकडा : जुए के फड़ पर छापा, 5 जुआडी गिरफ्तार, नगद 10 हजार 500 रूपये जप्त

Aditi News Team

Tue, Nov 18, 2025

जुए के फड़ पर छापा, 5 जुआडी गिरफ्तार, नगद 10 हजार 500 रूपये जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एम.डी. नागोतिया के मार्ग दर्शन में थाना संजीवनी नगर की टीम द्वारा 5 जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 10 हजार 500 रूपये जप्त किये गये है।

थाना संजीवनी नगर में दिनॉक 17-11-2025 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग ब्रम्हकुमारी आश्रम के पास संतोष विश्वकर्मा के मकान के पास खम्बे की लाईट के नीचे जुआ मन्ना खेल रहे हैं। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देते हुये 5 जुआडियों को पकडा गया, पूछताछ पर सभी ने अपने नाम सोनू उर्फ क्षितिज वर्मा, राजकुमार मिश्रा, अंजनी मिश्रा, गणेश उर्फ अर्जुन पण्डित, सभी निवासी धनवंतरी नगर, तथा हरीष सोनी निवासी शास्त्री नगर तिलवारा बताये, जुए के फड एवं जुआडियों के कब्जे से नगद 10 हजार 500 रूपये एवं ताश पत्ते जप्त करते हुये सभी के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

उल्लेखनीय भूमिका- जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी संजीवनी नगर श्री बी.डी. द्विवेदी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी धनवंतरी नगर उप निरीक्षक दिनेश गौतम, उप निरीक्षक विनोद द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक श्रीकांत मिश्रा, प्रधान आरक्षक दीपक, आरक्षक आकाश पाण्डे की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जबलपुर पुलिस

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देते हुये 5 जुआडियों को पकडा

जुए के फड़ पर छापा, 5 जुआडी गिरफ्तार

जरूरी खबरें