Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

गाडरवारा इनर व्हील क्लब पिक पेटल्स द्वारा गरबा का आयोजन : शारदीय नवरात्र के पावन पर्व के मंगलमय हर्षमय प्रसंग के अवसर पर जिलेभर में गरबा डांडिया की धूम

Aditi News Team

Fri, Sep 26, 2025

गाडरवारा इनर व्हील क्लब पिक पेटल्स द्वारा गरबा का आयोजन

गाडरवारा। शारदीय नवरात्र के पावन पर्व के मंगलमय हर्षमय प्रसंग के अवसर पर जिलेभर में गरबा डांडिया की धूम मची हुई है, इसी श्रृंखला में स्थानीय इनर व्हील क्लब पिक पेटल्स द्वारा गरबा का आयोजन किया गया। जिसमें केवल अनुकरणीय, प्रशंसनीय और अभिनंदनीय बात यह है कि महिलाओं और युवतियों के लिए यह कार्यक्रम सुखदेव भवन में आयोजित हुआ।जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुरषों को शामिल नहीं किया गया ,कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष अंकित जैन, सेक्रेटरी रिमझिम जैन और क्लब की सभी सदस्यों ने दीप प्रज्वलन के साथ हुई।इसके पश्चात फ्री स्टाइल गरबा प्रारंभ हुआ. महोत्सव में ऑल ओवर परफॉर्मेंस देकर शिवानी प्रंतवानी गरबा क्वीन बनी। वहीं मेघा सोनी को बेस्ट गरबा डांसर का अवार्ड मिला। बेस्ट ड्रेस के लिए पलक शेषनी और अंजली शुक्ला को नामांकित किया गया। साथ ही कंसोलेशन प्राइज रौनक यादव प्रियंका अग्रवाल खुशबू जेठवानी को दिए गए।महिला संगठनों ने इस आयोजन को सिर्फ महिलाओं के लिए रखे जाने पर सर्वत्र सराहना की जा रही है ।

Tags :

गाडरवारा

शारदीय नवरात्र के पावन पर्व के मंगलमय हर्षमय प्रसंग के अवसर पर जिलेभर में गरबा डांडिया की धूम

जरूरी खबरें