Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

गोवर्धन पूजा से शुभारंभ होगा बरगडी गो शाला में गो नवरात्रि महामहोत्सव : गो नवरात्रि विशेष शक्ति जागरण का महापर्व है, स्वामी गोपालानंद सरस्वती

Aditi News Team

Tue, Oct 7, 2025

गोवर्धन पूजा से शुभारंभ होगा बरगडी गो शाला में गो नवरात्रि महामहोत्सव

गो नवरात्रि विशेष शक्ति जागरण का महापर्व है, स्वामी गोपालानंद सरस्वती

आगर-बडौद,जिले के बडौद जनपद में स्थित श्री कृष्ण योगेश्वर गोधाम महातीर्थ बरगडी में 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता एवं श्री गोपाल परिवार संघ के संस्थापक ग्वाल संत पूज्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज ने गौसेवकों को संबोधित करते हुए बताया कि गो नवरात्रि विशेष शक्ति जागरण का महापर्व है,जिसका श्रीमद भागवत पुराण में भी वर्णन है और इसको पयोवृत के साथ किया जाएं तो इसका कई लाख गुना फल मिलता है और इस बार गो नवरात्रि जो दीपावली के दूसरे दिन कार्तिक शुक्ला प्रतिपदा से कार्तिक शुक्ला नवमी(अक्षय नवमी) जो 22 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले की बडौद तहसील में स्थापित श्री कृष्ण योगेश्वर गोधाम महातीर्थ बरगडी(बडौद) में होने जा रहा हैं ।

स्वामीजी ने बताया कि गांवरात्रि में प्रतिदिन प्रातः ब्रह्ममुहुर्त से लेकर रात्रि 10 बजे तक विभिन्न आयोजन होंगे जिसमें प्रातः 06 बजे से 06 बजे तक प्रभातफेरी, प्रातः 07 बजे गौपूजन,प्रातः08 से 11 बजे तक भारतीय वेद लक्षणा गोमाता के घृत से गो पुष्टि महायज्ञ दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक भव्य श्री गो कृपा कथा,अपराह्न 03:30 से 05:30 बजे तक पूज्य श्री बृज बिहारी सरकार अनिकेत कृष्ण जी महाराज का दिव्य महा दरबार,सायंकाल 07 बजे से जीवन सूत्र सत्संग के तहत गीता प्रवचन, रात्रि कालीन भजन संध्या सहित अखंड सुरभि सत्संग,सुरभि जाप जप अनुष्ठान आदि अनुष्ठान पयोवृत के साथ एवं गोवर्धन पूजन, गोपाष्टमी पर्व पर गोचारण लीलाओं सहित विभिन्न आयोजन होंगे, जिसमें मध्यप्रदेश सहित भारत के सभी राज्यों के गौसेवक एवं सन्त समाज एवं मुख्यमंत्री सहित अनेकों जनप्रतिनिधि भाग लेगे।

बैठक में आगर,उज्जैन,रतलाम ,मंदसौर एवं झालावाड़ जिले के 50 से अधिक गांवों से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और बैठक का संचालन श्रीराम शर्मा झारड़ा ने किया और अन्त में समिति के पदाधिकारियों ने गो नवरात्रि महामहोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया और सभी ने गो व्रती महाप्रसादी ग्रहण की ।

Tags :

सतीश लमानिया

गो कथा

आगर

आगर-बडौद,जिले के बडौद जनपद में स्थित श्री कृष्ण योगेश्वर गोधाम

श्री गोपालानंद सरस्वती जी महाराज

गौ धाम तीर्थ पथमेड़ा

जरूरी खबरें