Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सेवा कार्यों के लिए 20 लाख रु की घोषणा की,नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व,

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

गाडरवारा दयोदय गौशाला में गोध्वज की स्थापना की गई : गोपाष्टमी पर शंकराचार्य द्वारा स्थापित गोध्वज का हुआ नवीनीकरण

Aditi News Team

Wed, Oct 29, 2025

गोपाष्टमी पर शंकराचार्य द्वारा स्थापित गोध्वज का हुआ नवीनीकरण

पूज्य जगतगुरु शंकराचार्य जी द्वारा गौमाता को संवैधानिक राष्ट्र माता हेतु चलाए जा रहे गो प्रतिष्ठा गौमाता राष्ट्रमाता आंदोलन के अंतर्गत इसी वर्ष 6 जनवरी 2025 को पूज्य द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती महाराज जी के द्वारा दयोदय गौशाला में गोध्वज की स्थापना की गई थी।

आज गोपाष्टमी के पावन पर्व पर समस्त सनातन धर्मावलंबी द्वारा गौ माता की पूजन अर्चन कर पूज्य शंकराचार्य स्वामी श्री के द्वारा स्थापित गौ ध्वज का नवीनीकरण कर उसे पुनः स्थापित किया गया। इस अवसर पर पंडित जी,दयोदय गौशाला ,अध्यक्ष श्री राजीव जी जैन,पं महेंद्र भार्गव गौ-सांसद होशंगाबाद,मुकुंद मालपानी उपाध्यक्ष, सुश्री रानी देवी हरदैनिया गौ विधायक तेंदूखेड़ा विधानसभा,पं प्रयांशु महाराज,लोकेश पटेल,सोनू सोनी उपाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद, महामंत्री राकेश कुशवाहा, मनोज अवस्थी, क्षेत्रीय पशु चिकित्सक अधिकारी,अमित कहार,मंगल कहार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा दयोदय गौ शाला

जरूरी खबरें