Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

भोपाल सांजवेलफेयर सोसायटी द्वारा प्री-करवा चौथ कार्यक्रम संपन्न : सांज वेलफेयर सोसायटी, त्रिलंगा भोपाल द्वारा समन्वय भवन, त्रिलंगा में आज भव्य प्री-करवा चौथ कार्यक्रम का आयोजन

Aditi News Team

Wed, Oct 8, 2025

भोपाल सांजवेलफेयर सोसायटी द्वारा प्री-करवा चौथ कार्यक्रम संपन्न

भोपाल।सांज वेलफेयर सोसायटी, त्रिलंगा भोपाल द्वारा समन्वय भवन, त्रिलंगा में आज भव्य प्री-करवा चौथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोसायटी से जुड़ी सभी मातृशक्तियाँ पारंपरिक भारतीय परिधान और सोलह श्रृंगार में सुसज्जित होकर उपस्थित हुईं। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को सम्मानित किया और पारंपरिक लोकगीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उत्सव का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारी महामंडलेश्वर 108 संजना जी ने महिलाओं को आशीर्वचन दिए। चीफ गेस्ट . एईजी वूमेन ब्रांच श्रीमती स्वाति मुरब मैडम जी , हमारी पार्षद इस नहीं लता रघुवंशी जी रहे

महामंडलेश्वर संजना जी ने आगे कहा कि “माताएँ अपने बच्चों को बाहरी आडंबर और नकारात्मक प्रभावों से दूर रखें। आजकल समाज में लव जिहाद जैसे विषय चर्चा में हैं, इसलिए बच्चों को सनातनी संस्कारों से शिक्षित करना आवश्यक है ताकि वे अपने धर्म और संस्कृति के प्रति सजग रहें।”

इस अवसर पर महामंडलेश्वर ने सभी महिलाओं को करवा चौथ स्पेशल गिफ्ट भेंट किए, जिससे उपस्थित मातृशक्तियों में हर्ष और उत्साह का माहौल रहा।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने महिला परिधान प्रदर्शन स्टॉल और स्वास्थ्य परामर्श स्टॉल भी लगाए, जिनमें महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण और जागरूकता संबंधी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के समापन पर सभी मातृशक्तियों ने प्रेम और सौहार्द के वातावरण में सुरुचिपूर्ण आहार ग्रहण किया।

अंत में सांज वेलफेयर सोसायटी त्रिलंगा भोपाल की अध्यक्ष, रीता मूलचंदानी रिचा खरे रेखा जैन शिखा यादव रुचिता जैन ने सभी अतिथियों और महिलाओं का आभार व्यक्त किया।

Tags :

भोपाल

अदिति न्यूज ( सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें