Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

हैंडबॉल एवं फुटबॉल में प्रथम स्थान, बास्केटबॉल एवं हॉकी में द्वितीय : जबलपुर में आयोजित 25वीं पूर्वी जोन अंतर-जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में नरसिंहपुर पुलिस का शानदार प्रदर्शन

Aditi News Team

Tue, Jun 16, 2026

जबलपुर में आयोजित 25वीं पूर्वी जोन अंतर-जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में नरसिंहपुर पुलिस का शानदार प्रदर्शन

• हैंडबॉल एवं फुटबॉल में प्रथम स्थान, बास्केटबॉल एवं हॉकी में द्वितीय स्थान।

• व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण एवं रजत पदक विजेताओं का प्रदर्शन।

• पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान।

जबलपुर में आयोजित 25 वीं पूर्वी जोन अंतर-जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2026 में जिला नरसिंहपुर के पुलिस खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट एवं सराहनीय प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता में टीम ने अनुशासन, समर्पण एवं खेल कौशल का परिचय देते हुए नरसिहंपुर पुलिस टीम द्वारा हैंडबॉल एवं फुटबॉल में प्रथम स्थान साथ ही बास्केटबॉल एवं हॉकी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया।

*खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारी:*

*हैंडबॉल टीम -* आरक्षक अमित रजक, प्रधान आरक्षक तनजीम रिज्वी, अजय पासी, विनय बर्थवाल, अभिषेक पासी, नसीम, आशीष एवं विशाल चैकसे।

*फुटबॉल टीम -* उनि गौरव नेमा, प्रधान आरक्षक तनजीम रिज्वी, आरक्षक अजय पासी, यशराज, अभिषेक पासी, हरीश मुडिया, अभिषेक बस्तवार, वियन बर्थवाल, नदीम, प्रवीन, नसीम, शान्तनु।

*हॉकी टीम -* प्रधान आरक्षक तनजीम रिज्वी, आरक्षक राघवेन्द, अभिषेक बस्तवार, अभिषेक पासी, अजय पासी, हरीश मुडिया, याशराज सिंह, दीपक कोल, पवन रजक, विनय, राहुल पाठक एवं नसीम।

*बास्केटबॉल टीम -* प्रधान आरक्षक तनजीम रिज्वी, आरक्षक विनय बर्थवाल, नदीम, अजय पासी, आशीष सिलावट एवं पवन रजक।

इसी प्रकार प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र झारिया द्वारा कुश्ती 70 किग्रा एवं 72 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक तथा वेटलिफ्टिंग 77 किग्रा वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया गया है। साथ ही आरक्षक मनीष सोनकर द्वारा कुश्ती 74 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक, 77 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक एवं वेटलिफ्टिंग 77 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया गया है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित खिलाड़ियों/पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक एवं मानसिक क्षमता को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि पुलिस बल में अनुशासन, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता को भी बढ़ावा देते हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना सहित समस्त अधिकारियों द्वारा सभी खिलाड़ियों को भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा जिले एवं पुलिस बल का नाम राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर रोशन करने हेतु प्रेरित किया। समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने भी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें