Tuesday 9th of June 2026

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जिले के 35 हजार 587 किसानों ने ई-विकास पोर्टल के माध्यम से उर्वरक का क्रय किया

पांच माह में 14.60 करोड़ रू. का अर्थदण्ड अधिरोपित. दो पोकलेन, चार जेसीबी, तीन हाइवा,तीन डंपर और चार ट्रेक्टर ट्राली जप्त

नरसिंहपुर थाना करेली अंतर्गत कुल 27 कार्टून अवैध देशी शराब जप्त : स्विफ्ट कार में भरकर लाई जा रही थी अवैध शराब, दो गिरफ्तार,पुलिस कार्यवाही में जप्त मशरूका की कीमत लगभग ₹8.40 लाख

Aditi News Team

Sun, May 31, 2026

रिपोर्टर भागीरथ तिवारी

नरसिंहपुर जिले में करेली पुलिस की नशे के विरूद्ध एक और बड़ी कार्यवाही,

स्विफ्ट कार में भरकर लाई जा रही थी अवैध शराब, दो गिरफ्तार।

• थाना रेली अंतर्गत कुल 27 कार्टून अवैध देशी शराब जप्त

पुलिस कार्यवाही में जप्त मशरूका की कीमत लगभग ₹8.40 लाख।

अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार सख्त कार्यवाही जारी।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवेध शराब जप्त की जा रही है।

नरसिंहपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही : दिनांक 31.05.2026 को एक विस्वस्त मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक कार क्रमांक MP20 XB 2757 में नरसिंहपुर से करेली की ओर अवैध शराब परिवहन की जा रही है। पुलिस , डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं , नरसिंहपुर, श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी घेराबंदी करायी गयी। पुलिस टीम द्वारा करेली बायपास रोड स्थित इमलिया पुल के पास उक्त वाहन को रोकने में सफलता प्राप्त हुयी। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 27 कार्टून देशी मदिरा बरामद हुई, जिसमें 17 कार्टून देशी मदिरा मसाला एवं 10 कार्टून देशी मदिरा प्लेन पाई गई। पाव (243 बल्क लीटर) शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,40,000 है, जप्त की गई।

अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त कार जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार : मौके से वाहन चालक डेलन मल्लाह (26 वर्ष) निवासी राम पिपरिया, थाना कोतवाली नरसिंहपुर एवं मुजम्मिल उसमानी (19 वर्ष) निवासी मुशरान वन, महाजनी वार्ड नरसिंहपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, नगदी राशि तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार (कीमत लगभग ₹7 लाख) भी जप्त की गई।

कार्यवाही में मुख्य भूमिका :- उक्त कार्यवाही में थाना करेली से थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाकर हिंग्वे उप निरीक्षक अनिल अजमेरीया उप निरीक्षक विजय धुर्वे उप निरीक्षक अनिल सिंह सउनि सतीश राजपूत, सउनि, नरेश आरसे प्र.आर. गजराज आरक्षक चेतन तंतुवाय सचिन लोधी, राजेन्द्र उइके, ब्रजेश दीक्षित विपिन लोधी, अमित यादव ईषनलाल वाडीवा, आरक्षक सुनील की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया

करेली से थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाकर हिंग्वे

जरूरी खबरें