Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

"सब जेल सिहोरा में बह रही ज्ञान की गंगा" : निरक्षर बंदियों को साक्षर करके किया जा रहा रिहा

Aditi News Team

Tue, Jun 16, 2026

रिपोर्टर अनिल जैन

"सब जेल सिहोरा में बह रही ज्ञान की गंगा" निरक्षर बंदियों को साक्षर करके किया जा रहा रिहा

सिहोरा:- सब जेल सिहोरा में निरुद्ध निरक्षर बंदियों को साक्षर करने के लिये संकल्पित जेलर दिलीप नायक के विशेष प्रयास से स्वयंसेवी संस्था गुड न्यूज सर्विस सोसाइटी भोपाल द्वारा अनुग्रह साक्षरता कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत जेल में संस्था के शिक्षक एनी जार्ज द्वारा नियमित कक्षाएं लगायी जा रही हैं जिसमें निरक्षर बंदियों को साक्षर किया जा रहा है। जेलर दिलीप नायक द्वारा बताया गया कि 17 फरवरी 2026 से शुरू साक्षरता कार्यक्रम से 31 मार्च 2026 तक 20 निरक्षर बंदियों को साक्षर किया गया जो वर्तमान में निरन्तर जारी है जो नये बन्दी जेल प्रवेश के समय निरक्षर आते हैं उन्हें जेल से साक्षर करके रिहा किया जा रहा जिससे बंदियों में उत्साह है एवं जेल में सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ है।

Tags :

जरूरी खबरें