Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

गोटेगांव में राजेश पटवा को मिला अतिरिक्त प्रभार : प्रभारी तहसीलदार गोटेगांव नीरज तखरया 15 दिन के अवकाश पर, राजेश पटवा को सौंपा प्रभार

Aditi News Team

Fri, Jun 26, 2026

प्रभारी तहसीलदार गोटेगांव नीरज तखरया 15 दिन के अवकाश पर, राजेश पटवा को मिला प्रभार

रिपोर्टर आशीष साहू

गोटेगांव- नरसिंहपुर कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार प्रभारी तहसीलदार गोटेगांव नीरज तखरया को उनकी पत्नी के ऑपरेशन के लिए 15 दिन का अर्जित अवकाश स्वीकृत किया गया है।

डिप्टी कलेक्टर महेन्द्र पटेल द्वारा 24 जून 2026 को जारी आदेश के तहत श्री तखरया दिनांक 23 जून 2026 से 07 जुलाई 2026 तक अवकाश पर रहेंगे। आदेश में प्रमाणित किया गया है कि अवकाश पर नहीं जाने की स्थिति में श्री तखरया उसी पद पर पदस्थ रहते। अवकाश से लौटने पर उनके हक में शेष 257 दिन का अर्जित अवकाश शेष रहेगा।

राजेश पटवा को सौंपा अतिरिक्त प्रभार

नीरज तखरया की अवकाश अवधि के दौरान गोटेगांव तहसील का प्रभार श्रीनगर सर्किल के प्रभारी नायब तहसीलदार राजेश कुमार पटवा को अपने वर्तमान कार्य के साथ-साथ सौंपा गया है।

यह आदेश कलेक्टर महोदया द्वारा स्वीकृत किया गया है। इसकी प्रतिलिपि वित्त शाखा, एसडीएम गोटेगांव, संबंधित अधिकारियों और स्टेनो टू कलेक्टर को सूचनार्थ एवं पालनार्थ भेजी गई है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

प्रभारी नायब तहसीलदार राजेश कुमार पटवा

जरूरी खबरें