Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

पुलिस ने दबंगई बताने वाले युवक का पुलिस ने निकाला जुलूस : नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

Aditi News Team

Mon, Jun 15, 2026

यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

नरसिंहपुर। कानून से ऊपर कोई नहीं है, और जब कोई खुद को कानून से ऊपर समझने की भूल करता है, तो अंजाम क्या होता है... इसकी एक बानगी आज मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में देखने को मिली।

काली फिल्म लगी गाड़ी... खाकी को खुली चुनौती... और 'वर्दी उतरवा देने' की सरेआम धमकी! जी हां, नरसिंहपुर में एक रसूखदार आरोपी सूरज पटेल द्वारा पुलिस को धमकाना इतना भारी पड़ गया कि आज उसे सड़क पर पैदल मार्च करना पड़ा। पुलिस ने न सिर्फ उसका सरेआम जुलूस निकाला, बल्कि उसकी सारी हेकड़ी चंद मिनटों में हवा कर दी।खुद को कानून से बड़ा समझने वाला ये आरोपी आगबबूला हो गया। उसने आव देखा न ताव, और सरेआम थाना प्रभारी समेत वहां मौजूद तमाम पुलिसकर्मियों को ही धमकाना शुरू कर दिया। धौंस इतनी कि आरोपी ने ऑन-ड्यूटी पुलिस वालों को 'वर्दी उतरवा देने' तक की धमकी दे डाली। आरोपी तमतमाता रहा, पुलिस को डराता रहा, लेकिन वो ये भूल गया कि सामने नरसिंहपुर की जांबाज पुलिस खड़ी है।

खाकी का अपमान करने वाले इस दबंग को पुलिस ने कानून का ऐसा पाठ पढ़ाया कि इसकी सारी हेकड़ी काफूर हो गई। पुलिस ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया और उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

लेकिन पिक्चर अभी बाकी थी! आज जब आरोपी को कोर्ट ले जाया गया, तो नरसिंहपुर पुलिस ने उसका वो गुरूर भी तोड़ दिया जो उसने कल दिखाया था। पुलिस के सख्त पहरे के बीच आरोपी का सड़क पर जुलूस निकाला गया। जो कल तक वर्दी उतरवाने की बात कर रहा था, आज वो सिर झुकाए पैदल चलने पर मजबूर था।

हालांकि, आरोपी का जुलूस को लेकर पुलिस की सफाई भी सामने आई है। उनका कहना है कि उनकी गाड़ी खराब हो गई थी, इसलिए उन्हें माननीय न्यायालय तक पैदल ले जाना पड़ा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें