Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

गौ माताओ की हत्या पर गौ सेवकों ने SDM के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन : ज्ञापन में गौ माताओ को कुचल कर हत्या करने वाले अज्ञात वाहन चालक एवं मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई

Aditi News Team

Thu, Jul 16, 2026

गाडरवारा में गौ माताओ की मौत को लेकर गौ सेवकों ने एसडीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन में गौ माताओ को कुचल कर हत्या करने वाले अज्ञात वाहन चालक एवं मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई

गाडरवारा।आज दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि गाडरवारा क्षेत्र में आए दिन चार पहिया वाहन चालकों द्वारा एक्सीडेंट कर गौमाता की हत्या की जा रही है। जिससे गौ सेवकों मे रोष की भावना व्याप्त है।

आज सुबह तड़के गाडरवारा में करेली मार्ग पर डमरू घाटी के सामने एक अज्ञात वाहन (डंपर) के द्वारा दो गौ माताओ को कुचल दिया गया जिसके चलते दो गौ माता की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई है वहीं उसी वाहन की टक्कर से दो गो माता गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके चलते घायल गौ माता चलने में असमर्थ हो गई है। इस अत्यंत ही पीड़ादायक एवं दुःखद समाचार से गोभक्तो एवं गौ सेवकों मे आक्रोश की भावना व्याप्त है।

आपको बता दें कि पूर्व में भी गौ सेवकों द्वारा 26.11.2025 को भी ज्ञापन सौंपा गया एवं बीते दिवस एक और गौ माता की टक्कर मारकर हत्या कर दी गई जिसके खिलाफ गौ भक्तों ने FIR दर्ज भी कराई थी लेकिन उन वाहन चालको और वाहन मालिको के खिलाफ कोई कठोर कार्यवाही नहीं की गई जिसके चलते आज फिर वहीं घटना क्षेत्र में घटित हो गई है।

महोदय जी शासन प्रशासन से अपील हैं कि शीघ्र ही आसपास के कैमरों से चेक करवाकर अज्ञात दोषी वाहन चालक एवं वाहन मालिक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए जिससे आगे फिर कोई गौ माता की दुर्घटना से दर्दनाक मौत न हो सके।

इस अवसर पर बसंत जोशी, रानी दीदी हरदेनिया, स्वाति पाठक,सतीश लमानिया,भरत कौरव,राघवेन्द्र भार्गव, महेंद्र भार्गव, अमन भार्गव, अमित तिवारी, राकेश कुशवाहा,आदित्य परासर,अरविंद शर्मा, मधुकांत दुबे,जगदीश पटेल, लीलाधर लोधी,शिवम सोनी, देवेंद्र कृष्ण ,हरिओम श्रीवास, आदि गौ भक्त एवं गौ सेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Tags :

गाडरवारा एसडीएम

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह

गाडरवारा एसडीओपी एल.एस. डागुर

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल

जरूरी खबरें