Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया सब जेल सिहोरा का निरीक्षण : लीगल एड क्लिनिक का शुभारंभ कर बन्दियों को दी सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा

Aditi News Team

Tue, Sep 30, 2025

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया सब जेल सिहोरा का निरीक्षण, लीगल एड क्लिनिक का शुभारंभ कर बन्दियों को दी सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा ।

सिहोरा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जबलपुर कृष्णमूर्ति मिश्रा द्वारा सोमबार को सब जेल सिहोरा का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों से भोजन, उपचार, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित कर बंदियों को विधिक सहायता एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी तथा उन्हें अपराध से दूर रहने और अच्छा साहित्य पढ़ने की प्रेरणा दी। बन्दियों को बताया कि कैसे अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लायें साथ ही जेल में नवनिर्मित लीगल एड क्लिनिक का शुभारंभ किया ।

कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा, जिला रजिस्ट्रार ऋषि मिश्रा, एसडीएम पुष्पेंद्र अहके, एसडीओपी आदित्य सिंहारिया, तहसीलदार जगभान उइके, थाना प्रभारी सिहोरा विपिन सिंह, थाना प्रभारी खितौला श्रीमती अर्चना जाट, लीगल एड पैनल अधिवक्ता दिलावर सिद्दीकी सहित अन्य विधिक सेवा कर्मचारी सहित जेलर दिलीप नायक एवं जेल स्टॉफ मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि लीगल एड क्लिनिक के लिये अधिवक्ता दिलावर सिद्दीकी द्वारा अपनी मां की स्मृति में टेबल, कुर्सियाँ एवं वाल फैन जेलर दिलीप नायक की प्रेरणा से दानस्वरूप भेंट की।

जेल निरीक्षण में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा जेल की सभी व्यवस्थाओं सहित भोजन और स्वच्छता की प्रशंसा की ।

Tags :

लीगल एड क्लिनिक का शुभारंभ कर बन्दियों को दी सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा ।

सिहोरा

जरूरी खबरें