Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

कलेक्टर ने योजनाओं की समीक्षा बैठक को लेकर दिए आवश्यक निर्देश : पटवारी, सचिव एवं मैदानी अमले को शिविरों के माध्यम से शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश

Aditi News Team

Sat, Jul 11, 2026

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने चावरपाठा में योजनाओं की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश

पटवारी, सचिव एवं मैदानी अमले को शिविरों के माध्यम से शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को चावरपाठा में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विशेष शिविरों की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की। बैठक में पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक तथा संबंधित विभागों के मैदानी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कहा कि शासन की किसी भी योजना का पात्र हितग्राही लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, वहां समय-सीमा में सभी लंबित कार्यों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जिन पंचायतों में शिविर आयोजित हो चुके हैं, वहां की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में आधार अपडेशन एवं ई-केवाईसी कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लंबित प्रकरण (पेंडेंसी) नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिविरों के लिए अभी कुछ दिन शेष हैं, इसलिए अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पहुंचकर आधार अद्यतन, ई-केवाईसी तथा अन्य आवश्यक पंजीयन कार्य पूर्ण किए जाएं।

कलेक्टर ने अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को प्रतिदिन शिविरों की प्रगति की समीक्षा एवं रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण हो सकें। बैठक में ग्राम पंचायतों में संचालित पौधरोपण अभियान की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने जिन ग्राम पंचायतों में पौधरोपण किया गया है, वहां की प्रगति की जानकारी लेते हुए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने फार्मर रजिस्ट्री के सत्यापन कार्य की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन पटवारियों की प्रगति 40 प्रतिशत से कम है, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी पटवारी निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत सत्यापन कार्य पूर्ण करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, संबल एवं निर्माण कर्मकार मंडल पंजीयन, समग्र ई-केवाईसी, यूनिक फार्मर आईडी, आयुष्मान कार्ड, आधार अद्यतन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समन्वित प्रयासों से सभी पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें। बैठक में एसडीएम परिवीक्षाधीन सुश्री शानू चौधरी, तहसीलदार इमरान मंसूरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर,कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें