Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश की जिला स्तरीय बैठक संपन्न : राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश यादव के आह्वान पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से संबंधित मुद्दे

Aditi News Team

Mon, Mar 16, 2026

राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

गाडरवारा - राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश यादव के आह्वान पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से संबंधित मुद्दे एवं नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता सहित प्रमुख मुद्दों को लेकर जिलाध्यक्ष अजीत जाट की अध्यक्षता प्रदेश कोषाध्यक्ष नगेन्द्र त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया प्रभारी सियाराम पटैल,पदाधिकारी जिला पदाधिकारी कोमल सिंह पटेल, प्रमेन्द्र जाट, आशीष नामदेव, विवेक मिश्रा, दौलत पटैल, अखलेश सोनी, नितिन नारौलिया, महेश बैष्णव,पुरूषोत्तम बसेडिया, कमलेश त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत कौरव, पटैल की उपस्थिति में राज्य शिक्षक संघ जिला इकाई नरसिंहपुर की जिला स्तरीय बैठक जनपद मुख्यालय करेली में संपन्न हुई।

उक्त अवसर पर माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार डी पी आई द्वारा जारी शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) संबंधी आदेश अनुसार प्रदेश में TET को लेकर चल रही स्थिति एवं सरकार की नीति, सेवारत शिक्षकों पर TET लागू करने के विषय में विचार-विमर्श,पूर्व में नियुक्त शिक्षकों (1998, 2001, 2002, 2003,2006,2008 आदि) की नियुक्ति प्रक्रिया तथा शिक्षकों के साथ हो रही कथित दोहरी नीति की समीक्षा कर कानूनी पहल (Legal Action) पर निर्णय, आवश्यकता पड़ने पर माननीय उच्च न्यायालय / सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उपस्थित संघ के प्रदेश/जिला/ ब्लॉक/तहसील पदाधिकारियों व शिक्षकों ने एकजुट होकर TET का पुरजोर विरोध करते हुए उक्त मुद्दों को लेकर शासन एवं माननीय न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष रखने का निर्णय लिया, बैठक का संचालन कमलेश शर्मा व आभार प्रदर्शन जिलाध्यक्ष अजीत जाट मने किया। बैठक में महेश वैष्णव, कमलेश त्रिपाठी,मदन शुक्ला, सूर्यकांत पाठक, दिलीप राजपूत, राकेश श्रीवास, अमित बजाज, विचित्रवीर राजपूत, रघुबीर साहू, नरेन्द्र चौहान, परेश नागवंशी, लक्ष्मन लोधी, सुमित यादव, प्रदीप पटैल, पवन गुप्ता, दीपक श्रीवास, जयदीप ठाकुर, सुनील सोनी, बलराम पटैल, अवधेश कौरव, कमलेश दुबे, जितेन्द्र शर्मा, शैलेन्द्र यादव, विनोद प्रजापति, अनिल बुनकर के साथ बडी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश

जरूरी खबरें