Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

नरसिंहपुर में गूंजा नशामुक्ति का संकल्प : "नशे से दूरी है जरूरी-2.0": जनआंदोलन बना अभियान,

Aditi News Team

Sat, Jul 18, 2026

"नशे से दूरी है जरूरी-2.0": जनआंदोलन बना अभियान,

नरसिंहपुर में गूंजा नशामुक्ति का संकल्प

प्रदेशव्यापी "नशे से दूरी है जरूरी-2.0" अभियान के अंतर्गत जिले में आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम ने जनआंदोलन का रूप ले लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों एवं आमजन की सक्रिय सहभागिता से नशामुक्त समाज निर्माण का सशक्त संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में अति. पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन श्री प्रमोद वर्मा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक छिंदवाड़ा रेंज श्री राकेश कुमार सिंह, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने उपस्थित नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और समाज को भी इससे मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

बैज लगाकर जोड़ा जन-जन को अभियान से

अधिकारियों द्वारा नागरिकों को "नशे से दूरी है जरूरी-2.0" अभियान का बैज लगाकर इस मुहिम से जोड़ा गया। इस दौरान यह संदेश दिया गया कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है।

नशामुक्ति का लिया दृढ़ संकल्प

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने "नशा नहीं करेंगे, न किसी को करने देंगे" का दृढ़ संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज के भविष्य को भी प्रभावित करता है, इसलिए इसके विरुद्ध जागरूकता और सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। अधिकारियों ने कहा कि युवा नशे से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवन अपनाएं और समाज में प्रेरणा का स्रोत बनें। कार्यक्रम में मौजूद सभी नागरिकों ने अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया और नशामुक्त, सुरक्षित एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का विश्वास दिलाया।

फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया इंडियन कॉफी हाउस का शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान अति. पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन श्री प्रमोद वर्मा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक छिंदवाड़ा रेंज श्री राकेश कुमार सिंह, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर इंडियन कॉफी हाउस का विधिवत शुभारंभ किया गया।

Tags :

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना

अति. पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन प्रमोद वर्मा

पुलिस उप महानिरीक्षक छिंदवाड़ा रेंज राकेश कुमार सिंह,

जरूरी खबरें