रायसेन देवरी थाना प्रभारी जयदीप भदोरिया का तबादला : पत्रकारों ने इसे जनहित की जीत बताया,पत्रकारों ने किया मंत्री जी का आभार व्यक्त "बड़े बे आबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले
Aditi News Team
Thu, Jun 18, 2026
देवरी थाना प्रभारी जयदीप भदोरिया का तबादला, पत्रकारों ने इसे जनहित की जीत बताया
पत्रकारों ने किया मंत्री जी का आभार व्यक्त
"बड़े बे आबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले"
देवरी, रायसेन। रायसेन जिले के देवरी थाने में लगभग डेढ़ वर्ष तक पदस्थ रहे थाना प्रभारी जयदीप भदोरिया का स्थानांतरण होने के बाद क्षेत्र में विभिन्न चर्चाएं शुरू हो गई हैं। क्षेत्रीय पत्रकारों और कई नागरिकों ने इसे जनहित की जीत बताते हुए कहा है कि उनके कार्यकाल को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही थीं।
पत्रकारों एवं स्थानीय लोगों का आरोप है कि थाना प्रभारी के कार्यकाल के दौरान कई मामलों में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई, रिश्वतखोरी तथा निर्दोष लोगों को झूठे मामलों में फंसाने जैसी शिकायतें सामने आईं। आरोप यह भी लगाए गए कि कुछ मामलों में फरियादियों पर अनावश्यक दबाव बनाया गया तथा आर्थिक लाभ की मांग की गई।
स्थानीय पत्रकारों का दावा है कि करीब पांच माह पूर्व नगर में हुए एक सामाजिक विवाद के दौरान भोपाल के बदमाशों द्वारा तीन दिनों तक उपद्रव किया गया, लेकिन थाना प्रभारी द्वारा उन पर कोई एक्शन नहीं लिया गया वारदात को अंजाम देकर उन्हें निकलवा दिया गया
पुलिस द्वारा आज तक उन बदमाशों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। वहीं पीड़ित पक्ष पर राशि भी ली गई और गंभीर प्रकरण भी दर्ज किए गए।
वही जब पत्रकारों ने समाचार पत्रों में उनके खिलाफ खबरें प्रकाशित की तो पत्रकारों को झूठे केसों में फसाने का प्रयत्न किया गया। यहां तक की एक पत्रकार को तो झूठा ही फंसा कर बड़ी धाराओं में जेल भेज दिया गया।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा, जुआ और सट्टे की गतिविधियों पर भी प्रभावी अंकुश नहीं लगाया जा सका। इनके मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियां जोरों पर रही।
कुछ महिलाओं ने आरोप लगाए हैं कि लेन देन के कारण हमें अपना मंगलसूत्र बेचने को बाधित किया गया। एक महिला ने आरोप लगाया है कि हमें भैंस और पड़ा बेचना पड़ा।
इन सभी आरोपों को लेकर क्षेत्रीय पत्रकार संगठन के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक रायसेन, पुलिसमहानिरीक्षक होशंगाबाद ,मानवाधिकार आयोग भोपाल, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW),एवं पुलिस मुख्यालय तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायतें सौंपकर जांच की मांग की थी।
पत्रकारों का कहना है कि प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री माननीय नरेंद्र शिवाजी पटेल को भी मामले से अवगत कराया गया था। मंत्रीजी ने शिकायतों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। और कहा था कि जल्द से जल्द थाना प्रभारी को हटाया जाएगा ।
अब बाद क्षेत्र के लोगों ने उम्मीद जताई है कि देवरी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार देखने को मिलेगा।
साथ ही क्षेत्र के लोगों और क्षेत्रीय पत्रकार संगठन के साथियों ने माननीय मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का आभार व्यक्त किया है।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
रायसेन पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता