Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

वर्तमान सरकार द्वारा किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने के विरोध : गाडरवारा में किसान सभा द्वारा जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Mon, Nov 3, 2025

गाडरवारा में किसान सभा द्वारा जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मध्य प्रदेश किसान सभा गाडरवारा द्वारा किसानों एवं जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर एस डी एम गाडरवारा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया,मध्य प्रदेश में अति वर्षा से धान एवं सोयाबीन की फसल खराब हो गई है,,राज्य सरकार द्वारा किसी भी तरह की किसानों के प्रति सर्वे की घोषणा एवं मुआवजे की बात नहीं की जा रही है ,मध्य प्रदेश में किसान आत्महत्या जैसे कदम उठा रहा है,नरसिंहपुर जिले में अति वर्षा से धान एवं सोयाबीन की फसल 50% तक खराब हो गई है , सरकार पराली जैसे अवशेषों पर ना जलाने जैसे आदेश जारी कर किसानों के घाव पर नमक छिड़क रही है जबकि प्रदेश में कई फैक्ट्री द्वारा लगातार प्रदूषण एवं धुआ उगल रही है , किसानो से होने वाला प्रदूषण 8% होता है जबकि उद्योगपतियों की फैक्ट्री से प्रदूषण 78% होता है इन पर कभी रोक नहीं लगाई जाती जानबूझकर किसानों को परेशान किया जाता है, सरकार लगातार किसान विरोधी नीतियां लाकर बर्बादी की ओर धकेल रही हैं।मध्य प्रदेश किसान सभा द्वारा निम्न मांगो से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया ।

1 🔴 C 2+50 के आधार पर एम एस पी गारंटी कानून बनाया जाय

2 🔴 पराली न जलाने वाला आदेश वापस लिया जाए एवं पहले किसानों को पराली इकट्ठा करने वाली मशीन उपलब्ध कराई जाय

3 🔴 श्योपुर जिले में अति वर्षा से फसल नष्ट होने से आत्महत्या करने वाले किसान मुकेश मीना को 50 लाख मुआवजा एवं एक परिवार को सरकारी नौकरी दी जाए

4 🔴 अतिवर्षा से सोयाबीन धान सहित अन्य फसलें नष्ट हो गई है तत्काल सर्वेकर मुआवजा दिया जाए

5 🔴 किसानों के सभी कर्ज माफ कर बकाया बिजली बिल माफ किए जाएं

6 🔴 बची हुई धान सोयाबीन पानी लगने से होने वाली F A Q गुणवत्ता में छूट दी जाए सभी किसानों की उपज शुरुआती दिन से खरीदी की जावे

7 🔴 अति वर्षा से किसानों के गोहा में कीचड़ होने से वाहन नहीं निकल रहे हैं सुधार के लिए स्थानीय नदियों से बजरी रेत उठाने की अनुमति दी जाए

8 🔴 जिले में स्मार्ट मीटर पर रोक लगाई जाए एवं बढ़े हुए कृषि पंपों के भार यथावत किए जाएं

9 🔴 गन्ना उत्पादन किसानों को रिकवरी के 50% आधार खरीदी सुनिश्चित कि जाय एवं गन्ने का रेट 450 रुपए कुंटल निर्धारित किया जाय।

10_ धान की खरीदी तत्काल शुरू की जाय।

इन तमाम मुद्दों को लेकर आज 3नवंबर को को एसडीएम महोदय गाडरवारा को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा में किसान सभा

वर्तमान सरकार द्वारा किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने

एम एस पी गारंटी कानून बनाया जाय

पराली न जलाने वाला आदेश वापस लिया जाए

किसानों के सभी कर्ज माफ किए जाए

रिकवरी के 50% आधारपर गन्ना खरीदी सुनिश्चित कि जाय

जरूरी खबरें