Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस (8 सितंबर) के अवसर पर शहर के मैथिल फिजियोथेरेपी सेंटर में

खरीफ फसलों को रोग-कीट प्रकोप से बचाने किसानों को कृषि वैज्ञानिकों की सामयिक सलाह

पिता और तीन बेटियों की अर्थियाँ एक साथ उठीं

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

कैंटीन का उद्घाटन श्री श्याम कुमार परियोजना प्रमुख : केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) इकाई NTPC गाडरवाड़ा में "CISF संरक्षिका कैंटीन" का शुभारंभ

Aditi News Team

Fri, Nov 7, 2025

केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) इकाई NTPC गाडरवाड़ा में "CISF संरक्षिका कैंटीन" का शुभारंभ

दिनांक 07 नवंबर 2025 को CISF इकाई NTPC गाडरवाड़ा में, एक नई पहल के रूप में “CISF संरक्षिका कैंटीन” का शुभारंभ किया गया। इस कैंटीन का उद्घाटन श्री श्याम कुमार परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी गाडरवारा के कर कमलों द्वारा सी आई एस एफ इकाई प्रभारी श्री श्रेय कुमार पाण्डेय, उप कमांडेंट, श्री रतन सिंह पडियार सहायक कमांडेंट की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर सीआईएसएफ संरक्षिका परिवार की अध्यक्षिका श्री मति शालनी पाण्डेय मैडम , श्रीमति सरोज पडियार, महिला उप निरीक्षक सरिता मरकाम, यूनिट के सभी अधिकारीगण, अधीनस्थ कर्मचारी, उनके परिवारजन तथा संरक्षिका महिला मंडल की सभी सदस्य उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर यूनिट कमांडर ने कहा कि,इस कैंटीन की स्थापना का उद्देश्य बल सदस्यों एवं उनके परिवारों को आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुएँ रियायती दरों पर एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। इसके संचालन की जिम्मेदारी CISF संरक्षिका समिति द्वारा की जाएगी, जिससे महिला सदस्यों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी प्राप्त होगा।

“संरक्षिका कैंटीन CISF परिवार के साथ साथ एनटीपीसी कर्मचारी के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल हमारे जवानों और उनके परिवारों को सुविधा मिलेगी, बल्कि एनटीपीसी परिवार को भी इसके लाभ प्राप्त होंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अतिथियों ने कैंटीन का निरीक्षण किया और कैंटीन समिति श्री सचिन वर्मा, निरीक्षक , श्री, ब्रजेश कुमार, निरीक्षक, श्री शंभू शरण सिंह, निरीक्षक एवं अन्य जवानों के कार्य की सराहना की।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कैंटीन का उद्घाटन श्री श्याम कुमार परियोजना प्रमुख

सी आई एस एफ इकाई प्रभारी श्री श्रेय कुमार पाण्डेय, उप कमांडेंट, श्री रतन सिंह पडियार सहायक कमांडेंट

जरूरी खबरें