Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

सिवनी पुलिस पर फिर लगा दाग,धोखाधड़ी कि fir दर्ज करने मांग रहा था घूस : रिश्वत की द्वितीय किस्त 75 हजार लेते ही लोकायुक्त ने प्रधान आरक्षक को धर दबोचा

Aditi News Team

Thu, Oct 16, 2025

रिश्वत की द्वितीय किस्त 75 हजार लेते ही लोकायुक्त ने प्रधान आरक्षक को धर दबोचा

सिवनी पुलिस पर फिर लगा दाग

धोखाधड़ी कि fir दर्ज करने मांग रहा था 5 लाख की घूस

जबलपुर/सिवनी

आवेदक - नितिन पाटकर आदे गांव, तहसील लखनादौन जिला सिवनी

आरोपी- मनीष कुमार पटवा

प्रधान आरक्षक, पता-थाना केवलारी जिला सिवनी

घटना 16 अक्टूबर

ट्रैप राशि -75000 रु (पचहत्तर हजार रु)

घटनास्थल- थाना केवलारी जिला सिवनी

विवरण -आवेदक नितिन पाटकर सिविल ठेकेदार है जिसके द्वारा नगर परिषद केवलारी जिला सिवनी में सीसी रोड एवं नाली निर्माण का ठेका लिया था। नितिन पाटकर द्वारा पेटी ठेकेदार राय कंस्ट्रक्शन राहुल राय निवासी सिवनी को कार्य सोपा गया था राहुल द्वारा घटिया काम कर रुपए की धोखाधड़ी आवेदक के साथ की गई जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा थाना केवलारी में दिनांक 8 अक्टूबर को की थी। थाना केवलारी में प्रधान आरक्षक मनीष कुमार पटवा धोखाधड़ी की FIR करने के एवज में आवेदक से ₹500000 की मांग कर रहा था । आरोपी प्रधान आरक्षक प्रथम किस्त के रूप में ₹25000 ले चुका था। जिसे सत्यापन उपरांत आज आरोपी को द्वितीय किस्त के रूप में ₹75000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ट्रेप दल में निरीक्षक उमा कुशवाहा, निरीक्षक राहुल गजभिए, निरीक्षक जितेंद्र यादव निरीक्षक बृजकिशोर नरवरिया एवं लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सिवनी पुलिस पर फिर लगा दाग

75 हजार लेते ही लोकायुक्त ने प्रधान आरक्षक को धर

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

लोकायुक्त जबलपुर

जरूरी खबरें