Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

आमरण अनशन के साथ ही सिहोरा बंद का होगा ऐलान : चारो विकासखंड के लोगो का महाकुंभ होगा 9 दिसंबर को सिहोरा में

Aditi News Team

Sun, Nov 9, 2025

रिपोर्टर अनिल जैन

चारो विकासखंड के लोगो का महाकुंभ होगा 9 दिसंबर को सिहोरा में

आमरण अनशन के साथ ही सिहोरा बंद का होगा ऐलान

सिहोरा - सिहोरा जिला के आंदोलन की रणनीति बनाने सैकड़ों की संख्या में सिहोरा वासी एकत्र हुए और ऐलान किया कि पूर्व प्रचारक के आमरण अनशन प्रारंभ के साथ ही संपूर्ण सिहोरा बंद का आह्वान होगा।इससे पहले प्रस्तावित सिहोरा जिला के चारो विकासखंडों में " चलो सिहोरा " यात्रा निकालकर 9 दिसंबर को विशाल महाकुंभ जोड़ा जाएगा।

पूर्व प्रचारक के दोहराया संकल्प -

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक प्रमोद साहू ने बैठक में अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि वह आगामी 6 दिसंबर से अन्न का त्याग कर सद बुद्धि यज्ञ प्रारंभ करेंगे और उसके बाद 9 दिसंबर से में जल का भी त्याग कर देंगे। उन्होंने सिहोरा वासियों से अपील की कि सिहोरा भारत का केंद्र बिंदु है वर्षों से अपेक्षित है अब मातृभूमि का ऋण चुकाने आगे आना होगा।

ग्राम पंचायत स्तर पर करेंगे सभा -

लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने घोषणा की कि वह बहोरीबंद, ढीमरखेड़ा, मझौली और सिहोरा के प्रत्येक विकासखंड के प्रत्येक ग्राम पंचायत तक पहुंच कर उन्हें 9 दिसंबर को सिहोरा में एकत्र होने का आह्वान करेंगे। 9 दिसंबर से सिहोरा में प्रमोद जी के आमरण सत्याग्रह की शुरुआत कर के साथ ही जिला बनने तक के आमरण की शुरुआत होगी।

निर्णायक संघर्ष के लिए जागा सिहोरा -

सिहोरा में होने वाली इस बैठक से यह स्पष्ट हो गया कि अब सिहोरा जिला के लिए सिहोरा वासी निर्णायक संघर्ष के लिए तैयार है। सिहोरा वासियों ने अपने उद्बोधन में अब सरकार द्वारा की जा रही लेट लतीफी और सिहोरा की उपेक्षा को आड़े हाथों लेते हुए आर पार के संघर्ष का आवाहन किया। उपस्थित अनेक साथियों ने आमरण अनशन के साथ-साथ सिहोरा बंद और आत्मदाह तक की चेतावनी दी है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

चारो विकासखंड के लोगो का महाकुंभ होगा

जरूरी खबरें