Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

कार्यवाही के दौरान ₹56,650 नकद, ताश के पत्ते एवं अन्य जुआ सामग्री जप्त : नरसिंहपुर पुलिस की जुआड़ियों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही। •जुआ खेलते हुए 8 जुआड़ी पुलिस की गिरफ्त में आए।

Aditi News Team

Fri, Nov 28, 2025

नरसिंहपुर पुलिस की जुआड़ियों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही।

•जुआ खेलते हुए 8 जुआड़ी पुलिस की गिरफ्त में आए।

•कार्यवाही के दौरान ₹56,650 नकद, ताश के पत्ते एवं अन्य जुआ सामग्री जप्त की गई।

जिले में जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखना, आपराधिक प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक सशक्त करना है।

इसी क्रम में थाना करेली अंतर्गत एक विश्वस्त मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि करेली शुगर मिल के सामने गिन्नू रधुवंशी के कुछ लोग जुआ खेल रहे है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा प्रभावी घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप 8 जुआडियों को गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयी है।

*आरोपियों के नाम :* राम लाल वर्मा निवासी करपगांव, शिवम कौरव निवासी टिकटोली, गोविंद लोधी निवासी शाहपुर, गोपाल विश्वकर्मा निवासी महादेव वार्ड करेली, दिपेश राजपूत निवासी बघवार, राजेश कौरव निवासी खडई, शिव कुमार विश्वकर्मा निवासी गन्नू रघुवंशी का खेत, कमलेश कहार, निवासी शाहपुर।

जप्ती : कार्यवाही के दौरान ₹56,650 नकद, ताश के पत्ते एवं अन्य जुआ सामग्री जप्त की गई।

वैधानिक कार्यवाही : सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

*कार्यवाही में मुख्य भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे, उनि. विजय धुर्वे, सउनि संतलाल मरकाम, प्रधान आरक्षक राजेश नंदा, आरक्षक राजेश बागरी, अमित कुमार यादव, चेतन तंतुवाय, सचिन लोधी, विपिन पटेल, राजपूत की मुख्य भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

Tags :

नरसिंहपुर पुलिस

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जुआ खेलते हुए 8 जुआड़ी पकड़े

जरूरी खबरें