Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

महाकोशल शुगर मिल बचई संचालक के विरोध में : विश्व हिंदू परिषद व सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा दिया गया कलेक्टर महोदय को कलेक्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन

Aditi News Team

Tue, Dec 2, 2025

विश्व हिंदू परिषद व सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा दिया गया कलेक्टर महोदय को कलेक्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन।

रिपोर्टर संदीप राजपूत

नरसिंहपुर/महाकोशल शुगर मिल बचई संचालक के खिलाफ आज स्थानीय जनपद पंचायत कांप्लेक्स में जिले भर से आए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। विश्व हिंदू परिषद व सर्व ब्राह्मण समाज के व्यक्तियों ने मीडिया से रूबरू होते कहा कि विगत दिवस विश्व हिंदू परिषद के नगर संयोजक जयदीप दुबे के ऊपर महाकोशल शुगर मिल संचालक नवाब रजा वा उनके सहयोगियों द्वारा कायराना तरीके से हमला किया गया था, यह हमला सिर्फ जयदीप दुबे के ऊपर नहीं किया गया बल्कि संपूर्ण हिंदू समाज के ऊपर किया गया है। विश्व हिंदू परिषद व ब्राह्मण समाज नवाब रजा के द्वारा किए गए ऐसे कृत्य से आहत ओर रोष में है। इसके बाद बड़ी संख्या में जनपद पंचायत कॉम्प्लेक्स से रैली निकाली गई जो शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए कार्यालय कलेक्ट्रेड पहुंची। कार्यालय कलेक्ट्रेड में पहुंचकर विश्व हिंदू परिषद ने जिला कलेक्टर के नाम अनुभिवागीय अधिकारी श्री मणिनेन्द्र सिंह को दिए अपने ज्ञापन में कहा कि जयदीप दुबे के ऊपर जो मामला मुंगवानी पुलिस द्वारा दर्ज किया गया है वह खत्म किया जाए। मुगवानी पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों ने जो राजीनामा पत्र थाने में लिखवाया है उसकी उचित जांच हो.. जांच उपरांत उन सभी पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जाए। राजस्व भूमि की जांच कर राजस्व भूमि से शुगर मिल का तुरंत अवैध कब्जा हटाया जाए। शुगर मिल में बाहर से आए काम कर रहे कर्मचारी का पुलिस द्वारा तत्काल वेरीफिकेशन करवाया जाए, क्योंकि पूर्व में मिल में सिमी के कार्यकर्ता काम करते हुए पकडे गए थे, हमे शंका है कि मिल में वर्तमान में बांग्लादेशी,रोहिंग्या मुसलमान कार्य कर रहे हैं, जिनकी जांच होना आवश्यक है। वर्तमान में शुगर मिल द्वारा जिन किसानों का गन्ना 355 रुपए कुंटल खरीदा गया है उनको तत्काल 375 रुपय कुंटल का भुगतान किया जाए। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनके ज्ञापन पर जल्द से जल्द जल्द उचित जांच कर मिल संचालक पर कार्रवाई की जाए। जल्द करवाई न होने की स्थिति में विश्व हिंदू परिषद व सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।।

Tags :

नरसिंहपुर कलेक्टर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

महाकौशल शुगर मिल संचालक बचई

विश्व हिंदू परिषद नरसिंहपुर

सर्व ब्राह्मण महासभा नरसिंहपुर

जरूरी खबरें