Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

बैलगाड़ी और महंगाई के रूप में पुतले बनाकर कांग्रेस का प्रदर्शन : नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Sat, May 30, 2026

रिपोर्टर आशीष साहू

कांग्रेस का प्रदर्शन: बैलगाड़ी और महंगाई के रूप में पुतले बनाकर प्रदर्शन,

9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में शनिवार को नगर कांग्रेस द्वारा विभिन्न जनहित और किसान-युवा मुद्दों को लेकर बैलगाड़ी और महंगाई के रूप में पुतले बनाकर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) के नाम तहसीलदार नीरज तखरया को 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए सरकार की नीतियों और फैसलों पर सवाल उठाए।

ज्ञापन में कांग्रेस ने बेरोजगार युवाओं को तत्काल रोजगार उपलब्ध कराने, किसानों की समस्याओं का स्थायी समाधान करने तथा बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण लगाने की मांग की। साथ ही पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल, सोना और चांदी की बढ़ती कीमतों को कम करने की बात कही गई।

कांग्रेस नेताओं ने अघोषित बिजली कटौती बंद कर शहर और गांवों में समान बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, जर्जर सड़कों का शीघ्र निर्माण कराने तथा सड़क हादसों पर रोक लगाने की मांग भी रखी। ज्ञापन में नीट (NEET) और सीबीएसई (CBSE) परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामलों के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कर छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की गई।

इसके अलावा वर्षों से एक ही स्थान पर निवास कर रहे गरीब परिवारों को भूमि का पट्टा प्रदान कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, वृद्धा पेंशन एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना से वंचित महिलाओं को लाभार्थी बनाने तथा गौवंश की सुरक्षा, पालन-पोषण और आवास के लिए विशेष कानून बनाने की मांग भी शामिल रही।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) के नाम तहसीलदार नीरज तखरया

जरूरी खबरें