Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

जेलर दिलीप नायक हुए सम्मानित

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग, दिया स्वस्थ-संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश

गाडरवारा में आज 21 जून 12026 को 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर

प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर कृषि क्षेत्र में परिवर्तन ला रही है- मंत्री उदय प्रताप सिंह

जल संरक्षण का दिया गया संदेश

जलगंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बावड़ी उत्सव का आयोजन, : जल संरक्षण का दिया गया संदेश

Aditi News Team

Sat, Jun 20, 2026

जलगंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बावड़ी उत्सव का आयोजन, जल संरक्षण का दिया गया संदेश

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड चीचली, जिला नरसिंहपुर के तत्वावधान में जलगंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम भटरा (सालीचौका) में बावड़ी उत्सव का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम चौपाल के आयोजन से हुआ, जिसमें जल संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व पर ग्रामीणों के साथ विस्तृत चर्चा की गई तथा जल स्रोतों के संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर बागेश्वरी साहित्य परिषद द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें कवियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं प्रकृति के महत्व पर अपनी रचनाओं का प्रभावशाली काव्य-पाठ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय ने काव्य प्रस्तुति के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश ग्रहण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक श्री जयनारायण शर्मा ने जलगंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अभियान के तृतीय चरण में आयोजित किए जा रहे बावड़ी उत्सव के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के महत्व को रेखांकित किया।

संस्था द्वारा जल संवर्धन में सक्रीय भूमिका निभाई जाने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

कार्यक्रम में नवांकुर संस्था हरदौल जन सेवा समिति बसुरिया तथा भीष्म शिक्षा समिति सुखाखेरी के प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। साथ ही मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (सीएमसीएलडीपी) के परामर्शदाता एवं छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के अंत में बावड़ी परिसर को रंगोली से सजाया गया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर जल संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय ने पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सक्रिय सहभागिता का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधाबाई अहिरवार, ग्राम पंचायत पचामा के सरपंच श्री भवानी प्रसाद जूदेव (राजासाहब), वृक्षमित्र संस्था के संस्थापक योगेन्द्र सिंह, बागेश्वरी साहित्य परिषद के अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा, बाल कवयित्री कु. गरिमा विश्वकर्मा, वरिष्ठ कवि पुरुषोत्तम मुख्तियार,दीपक गुप्ता, उमाशंकर राय, कमलेश अहिरवार, श्री ब्रजराज पटेल, रामकृष्ण राजपूत रामेश्वर वर्मा , कृष्ण कुमार कुशवाह, गुलाब पटेल एवं संतोष अग्रवाल , कुलदीप कौरव सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम के परामर्शदाता अभिषेक कौरव एवं पुखराज राजपूत,स्वप्निल बड़ारिया, रितेश मेहरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भारद्वाज जनकल्याण समिति ईश्वरपुर-चावरपाठा के निदेशक पंडित कमल स्वरूप शर्मा, समाजसेवी रेखा कुशवाहा विकासखंड समन्वयक सुश्री स्मिता दांडे तथा , परमानंद वर्मा , कैलाश धानक,प्रभात कहार, हरिओम धानक, एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति व्यापक जनजागृति का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन कार्यक्रम समन्वयक रामेश्वर वर्मा एवं आभार व्यक्त कृष्ण कुमार कुशवाहा द्वारा किया गया

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, नरसिंहपुर

जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधाबाई अहिरवार,

जिला समन्वयक जय नारायण शर्मा

जरूरी खबरें