Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सेवा कार्यों के लिए 20 लाख रु की घोषणा की,नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व,

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

नरसिंहपुर में नव निर्वाचित कार्यकारिणी के 'शपथ ग्रहण समारोह' में शामिल : मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल रेडक्रास सोसायटी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए

Aditi News Team

Sat, Nov 1, 2025

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल रेडक्रास सोसायटी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए

नरसिंहपुर, 01 नवंबर 2025. प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल शनिवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी कार्यालय नरसिंहपुर में नव निर्वाचित कार्यकारिणी के 'शपथ ग्रहण समारोह' में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि रेडक्रास सोसायटी अंर्तराष्ट्रीय संस्था है, जो जनकल्याण का कार्य कर रही है। जिले में रेडक्रास सोसायटी के लिए वित्तीय प्रबंधन में कभी भी कमी नहीं होने दी जाएगी, यह हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि रेडक्रास सोसायटी हमारी स्वस्थ प्रणाली को नई दिशा, दृष्टि और प्रेरणा भी प्रदान करती है। रेडक्रास को वित्तीय स्वावलंबन देना, उसकी आत्मनिर्भरता और सक्षमता तीनों जरूरी हैं, इसके लिए रोडमैप स्पष्ट होना चाहिए। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि टी.बी. एक गंभीर बीमारी है, टी.बी. से पीड़ित मरीजों का समय पर उपचार करें और उन्हें पोषण आहार भी दें। उन्होंने सिकलसेल बीमारी से पीड़ित मरीजों के उपचार के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार सिकलसेल बीमारी से पीड़ित मरीजों का उपचार कर रही है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाईयों का सामना न करना पड़े और मरीजों का समुचित उपचार हो सके। मंत्री पटेल ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, रामसनेही पाठक, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर में नव निर्वाचित कार्यकारिणी के 'शपथ ग्रहण समारोह' में शामिल हुए।

जरूरी खबरें